Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 1200 कैमरों के जरिये होगी बाघों की गणना

देहरादून : ‘अखिल भारतीय बाघ आकलन-2018’ के तहत उत्तराखंड में अब 1200 कैमरों के जरिये बाघों की गणना की जाएगी। इसके लिए कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के अलावा टाइगर बहुल 12 वन प्रभागों को नौ ब्लाक में बांटा गया है, जिनमें अगले हफ्ते से कैमरे लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। कैमरों के जरिये बाघों की तस्वीरें जमा की जाएंगी और फिर इनका मिलान कर बाघों की संख्या निकाली जाएगी।

उत्तराखंड सहित देश के 18 राज्यों में बाघ आकलन का कार्य फरवरी के पहले हफ्ते से चल रहा है। इसके तहत प्रथम चरण में उत्तराखंड में भी एक फरवरी से कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही 12 वन प्रभागों में बाघों के पगचिह्न का डेटा जुटाया गया। इन दिनों इसकी फीडिंग का कार्य चल रहा है। अब द्वितीय चरण में कैमरों के जरिए बाघों की गणना की जानी है।

कैमरा ट्रैप में बाघों की तस्वीरें उतारने के मकसद से विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य में बाघ गणना के नोडल अधिकारी और अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक डॉ.धनंजय मोहन ने बताया कि बाघ गणना के लिए 1200 कैमरों की व्यवस्था की गई है। राज्य के सभी बाघ बहुल क्षेत्र को नौ ब्लाक में बांटा गया है और हर ब्लाक को दो-दो वर्ग किमी के ग्रिड में विभक्त किया जाएगा।

डॉ.धनंजय के मुताबिक प्रत्येक ग्रिड में आमने-सामने दो कैमरे लगाए जाएंगे। हर ब्लाक में 25 दिन तक कैमरे रहेंगे। अगले हफ्ते से यह कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। फिर इनमें आई बाघों की तस्वीरें एकत्रित कर इनका मिलान किया जाएगा, जिससे सही आंकड़ा सामने आएगा। साथ ही पगचिन्हों का भी विश्लेषण किया जाएगा।

बढ़ सकती है बाघों की संख्या

बाघ आकलन के प्रथम चरण में जिस प्रकार गणना टीमों को बड़े पैमाने पर बाघों के पगचिह्न मिले, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य में बाघों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 2017 में राज्य में बाघों की संख्या 361 थी, जो इस मर्तबा 400 तक पहुंच सकती है। हालांकि, सही तस्वीर गणना के नतीजे सार्वजनिक होने पर ही सामने आएगी।

हिमालयी क्षेत्र में गणना बरसात बाद 

राज्य में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 14 हजार फुट की ऊंचाई तक भी बाघों ने दस्तक दी है। इसे देखते हुए विभाग ने वहां भी बाघों की गणना कराने का निश्चय किया है। वर्तमान में राजाजी व कार्बेट टाइगर रिजर्व के 12 वन प्रभागों में बाघ आकलन चल रहा है। यह कार्य पूरा होने पर बरसात के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र में बाघ गिने जाएंगे। अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक डॉ. धनंजय के मुताबिक इस संबंध में भारतीय वन्यजीव संस्थान के सहयोग से प्रोटोकाल तैयार किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!