Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 100 किमी की रफ्तार से आ सकता है अंधड़, शहर में चढ़ी धूल की परत

देहरादून : उत्तराखंड में तेज हवाएं और अंधड़ पांच जिलों को अपनी चपेट में ले सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि 24 घंटे के भीतर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में तेज अंधड़ और झक्कड़ आ सकता है। जिसकी अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे भी हो सकती है। विभाग ने संभावित नुकसान की आशंका जताते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है। वहीं दून में भी धूल का गुबार नजर आया।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार यह धूल का गुबार हवा के कम दबाव के कारण उठा। वहीं तापमान अधिक होने और उमस के बाद आंधी की आशंका बन रही है। जिससे पहले धूल का गुबार बन रहा है।

बताया कि उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल रहे। ऊधमसिंह नगर, रुड़की, हरिद्वार, कोटद्वार और देहरादून में सुबह से ही चटख धूप खिलने से दिन का तापमान काफी अधिक रहा।

उत्तराखंड के चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारू है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं हल्के बादल तो कहीं धूप खिली है।

देहरादून पर चढ़ी धूल की परत

बुधवार को देहरादून समेत आसपास के इलाकों में शाम होते ही वातावरण पर धूल की परत चढ़ गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हवा के कम दबाव और तापमान अधिक होने के कारण धूल के कण ऊपर उठ गए हैं, जिसके कारण यह स्थिति बन गई है।

वहीं तापमान अधिक होने और उमस के कारण अगले 24 से 36 घंटे में आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे पहले धूल का गुबार बन रहा है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पूरे उत्तर भारत में धूल भरी आंधी चल रही है। ऊपर उठी धूल हवा के संपर्क में आने के कारण फैलती जा रही है। बताया कि धूल की परत के कारण सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की गई।

यह है खतरा

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. रामेश्वर पांडे के मुताबिक इस तरह की प्रदूषित हवा में लगातार सांस लेने से सांस से जुड़ी बीमारियों के साथ हृदय रोग होने का खतरा रहता है। जिन लोगों को पहले से यह बीमारियां हैं उन्हें इसके खतरनाक स्तर पर पहुंचने अथवा अचानक अटैक पडऩे का भी खतरा रहता है।

ये हो सकती हैं बीमारियां

अस्थमा, टीबी, दिल की बीमारी, रक्तचाप, सिरदर्द और चक्कर आना, चर्म रोग, अपच और गैस की बीमारी, आंखों में जलन।

ऐसे करें बचाव

– मास्क का उपयोग करें। एन 52 या आम मास्क हो तो उसे पहनें।

– घर से बाहर निकलते समय मास्क न हो तो मुंह पर कपड़ा भी लपेटकर रह सकते हैं।

– बाइक चालक हेलमेट जरूर लगाएं और कार चालक शीशा बंद रखें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!