Breaking News :
>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के पौड़ी जिले का बलूनी गांव भी बना घोस्ट विलेज

सतपुली, पौड़ी : उत्तराखंड में पलायन के चलते मानवविहीन हो रहे गांवों की फेहरिस्त में एक गांव और जुड़ गया। पौड़ी जिले के कल्जीखाल विकासखंड के बलूनी गांव में बीते एक दशक से अकेले रह रहे 66 वर्षीय पूर्व सैनिक श्यामा प्रसाद ने भी आखिरकार गांव छोड़ दिया। अब इस गांव में कोई नहीं रहता।

मानवविहीन गांवों को घोस्ट विलेज गांव के नाम से भी जाना जाता है। श्यामा प्रसाद ने खराब स्वास्थ्य के चलते बोरिया-बिस्तर समेट कोटद्वार की राह पकड़ ली। विडंबना देखिए कि उनके जाते ही गांव में सड़क पहुंच गई। लेकिन अब इसका इस्तेमाल करने वाला यहां कोई नहीं है।

ग्राम पंचायत सैनार के इस गांव में डेढ़ दशक पूर्व तक 45 परिवार निवास करते थे। लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में धीरे-धीरे सभी लोग शहरों को पलायन कर गए। खेती के लालच में श्यामा प्रसाद अकेले ही गांव में रह रहे थे। लेकिन स्वास्थ्य खराब रहने के कारण आखिरकार उन्होंने भी गांव से रुखसत ले ली। यह गांव पेयजल संकट से भी लगातार जूझ रहा था।

बलूनी गांव की यह तस्वीर उत्तराखंड के हजारों गांवों का दर्द बयां करती है। इस गांव के बाशिंदों को इलाज के लिए दस किमी दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल जाना पड़ता था। जहां जाने के लिए कोई सड़क नहीं थी। प्राथमिक शिक्षा के लिए बच्चों को घने जंगल से होते हुए करीब एक किमी दूर सैनार जाना पड़ता था, जबकि इंटर कॉलेज गांव से करीब आठ किमी दूर पुरियाडांग में है।

पहाड़ के अन्य गांवों की तरह इस गांव में भी खेती पूरी तरह छितरी हुई है। जंगली जानवरों ने भी खेती को घाटे का सौदा बना दिया। ऐसे में पलायन के सिवा कोई और विकल्प नहीं था। उत्तराखंड के कुल 16,793 गांवों में से अब तक 3,000 गांव जनविहीन हो चुके हैं। सिलसिला बदस्तूर जारी है। इधर राज्य सरकार पलायन आयोग का गठन कर कारण तलाशने में जुटी है।

पलायन के संबंध में पौड़ी के जिलाधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि अन्य जिलों की अपेक्षा पौड़ी से पलायन अधिक हुआ है। पलायन के कारणों की पड़ताल करने और इसे रोकने के उपाय सुझाने को पलायन आयोग का गठन किया गया है।

उत्तराखंड में पलायन की तस्वीर 

कुल ग्राम पंचायत: 7555

कुल गांव: 16793

अब तक खाली गांव : 3000

सड़क सुविधा से वंचित गांव: 5000

पलायन करने वालों की संख्या:32,00,000

घरों में लटके ताले: 2,80,000

खाली घरों की जिलेवार तस्वीर 

अल्मोड़ा, 36401

पौड़ी, 35654

टिहरी, 33689

पिथौरागढ़, 22936

देहरादून, 20625

चमोली, 18535

नैनीताल, 15075

उत्तरकाशी, 11710

चम्पावत, 11281

रुद्रप्रयाग, 10970

बागेश्वर, 10073

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!