उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत राजस्व ग्राम नकरौंदा में धान की फसल-कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अक्टूबर 2022, शनिवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील सदर के राजस्व ग्राम नकरौंदा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। जिसमें 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में प्रथम खेत के काश्तकार जगदीश छेत्री के खेत में उपज 24.87 किलोग्राम एवं द्वितीय खेत के काश्तकार आनंद सिंह के खेत में में 18.64 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई फसल कटाई प्रयोगों का संपादन राजस्व निरीक्षक ज्योतेंद्र नेगी एवं राजस्व उप निरीक्षक मेजर सिंह द्वारा किया गया। इन आंकड़ों का उपयोग उत्पादन एवं उत्पादकता का अनुमान लगाने हेतु किया जाता है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड, भू-लेख अधिकारी बहुगुणा, पूर्व प्रधान नकरौंदा बुद्धदेव सेमवाल, काश्तकार जगदीश छेत्री व आनंद सिंह उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.