उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

सूर्य ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे चार धाम के मंदिर : महाराज

इस दौरान श्रद्धालुओं को दर्शनों की इजाजत नहीं होगी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अक्टूबर 2022, शनिवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि सूर्य ग्रहण के दौरान चार धाम मंदिर के मंदिर बंद रहेंगे।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा है कि सूर्य ग्रहण पर 25 अक्टूबर 2022 को 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जायेगा। इसलिए प्रात: 4 बजकर 26 मिनट पर ग्रहण से ठीक पहले चार धाम मंदिर बंद हो जायेंगे। 25 अक्टूबर शाम 5 बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। इसलिए ग्रहणकाल तक चारों धाम सहित छोटे बड़े सभी मंदिर बंद रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि ग्रहण समाप्ति पश्चात मंदिरों में साफ सफाई कार्य तथा शांयकाल अभिषेक तथा शयन पूजा और आरती संपन्न होंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को दर्शनों की इजाजत नहीं होगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.