उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास परिसर में लगाए ट्यूलिप बल्ब

मुख्यमंत्री ने पुष्प खेती को बताया स्वरोजगार का मजबूत जरिया

सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कृषि को लाभकारी बनाते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 02 जनवरी 2026, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास परिसर में परिवार के साथ विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब रोपित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में ट्यूलिप सहित विभिन्न पुष्पों की खेती तेजी से स्वरोजगार के एक सशक्त माध्यम के रूप में उभर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां पुष्प उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ व्यावसायिक पुष्प खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि कृषि और बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलेट मिशन और ड्रैगन फ्रूट नीति पर प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। इन योजनाओं के तहत आधुनिक बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है और किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कृषि को लाभकारी बनाते हुए किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *