Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क का उपयोग न करने वाले व्यक्तियों पर भी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 6 नवम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मण्डियों होटल, गैस्ट हाउस, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने, अनिवार्यतः मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाने के साथ ही समय-समय पर वस्तुस्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रभावी सर्विलांस कराने एवं सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न स्टेक होल्डर्स, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों, व्यापारियों के साथ निरन्तर संवाद बनाते जनमानस को जागरूक करने के साथ ही उनके यहाँ कार्यरत कार्मिकों के साथ ही आने वाले आगन्तुकों को मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाने हेतु सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सरकारी भवनों, दीवारों पर कोरोना वायरस के बचाव सम्बन्धी स्लोगन, पेन्टिंग लगवाने तथा व्यापारिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों, पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करवायें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इन उपायों का पालन नहीं करता उनके विरूद्ध चालान की कार्रवाई के साथ ही आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाहीं भी करें।

जिलाधिकारी ने जनमानस से कोविड-19 संक्रमण के लक्षण एवं संक्रमण से बचाव हेतु किये जाने वाले उपायों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क का उपयोग न करने वाले व्यक्तियों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!