Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी की जनमानस से अपील : कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु शासन-प्रशासन द्वारा बताए जा रहे उपायों को अपनायें तथा अनावश्यक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 4 नवम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों में भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लायें। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानदारों को भी इन्टिमेट करें कि वे स्वयं भी मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा दुकानों पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु दुकानों के आगे गोले बनाए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सैम्पलिंग बढ़ाने हेतु मोबाइल टीम के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में सैम्पलिंग कार्य में तेजी लायें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी अस्पतालों से कोविड-19 से सम्बन्धित निरंतर अद्यतन विवरण प्राप्त करते हुए ऑनलाईन पोर्टल पर यथासमय अद्यतन करने निर्देश दिए। उन्होनें विभिन्न माध्यमों से कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान में पठन-पाठन हेतु संचालित विद्यालयों के प्राचार्यों/प्रबन्धकों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन करते हुए कक्षाओं में बच्चों के बैठने की व्यवस्था बनायें तथा अनिवार्यतः मास्क का उपयोग एवं समय-समय पर सेनिटाइजेशन का कार्य करवाने के निर्देश दिए तथा शिक्षा विभाग के अधिकाारियों को इस पैनी नजर रखते हुए औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थायें जाँचने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु शासन-प्रशासन द्वारा बताए जा रहे उपायों को अपनायें तथा अनावश्यक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि आगामी आने वाले त्यौहारों की खरीददारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अनिवार्यतः मास्क एवं सेनिटाइजर का उपयोग कर स्वंय सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में योगदान दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!