Breaking News :
>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आगामी मानसून से पूर्व तैयारी एवं बाढ़ नियंत्रण प्रबन्धन की समीक्षा करते हुए अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मई 2021, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त क्षेत्रीय और स्थानीय अधिकारियों को आगामी मानसून से पूर्व तैयारी एवं बाढ़ नियंत्रण प्रबन्धन विषयक की समीक्षा बैठक लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने समस्त क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों तथा सिंचाई विभाग, जल संस्थान, स्वास्थ्य, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, पुलिस, नगर निगम, नगर पालिका, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे विभागों के अधिकारियों को मानसून आनेे से पूर्व ही अपने-अपने कार्य क्षेत्र का फिल्ड निरीक्षण करते हुए किये जाने वाले पूर्व सुरक्षात्मक कार्यों, जुटाये जाने वाले मानवीय व अन्य संसाधनों, मानसून सीजन में होने वाली किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए किये जाने वाले राहत एवं बचाव के त्वरित उपायों की पूर्व तैयारी करने और विभिन्न विभागों का आपसी सामंजस्य बनाये रखने तथा सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने जैसे कार्यों को समय से समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर सभी प्रकार के उपकरणों की पर्याप्त, उपलब्धता, उनकी कार्य स्थिति, विभिन्न स्तर पर उपकरणों और कार्मिकों की तैनाती करने करते हुए विस्तृत सूचना संकलन कर आख्या आपदा प्रबन्धन कार्यालय को देना सुनिश्चित करें। ताकि उसका अंकन एनआईडीएम पोर्टल पर समयबद्ध रूप से किया जा सके।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी विभागों से समुचित लाईजनिंग और सभी व्यवस्थाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने के पूर्व उपाय करने के निर्देश दिये ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में राहत एवं सुगमीकरण के कार्यों में आसानी रहे। उन्होनें नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों के प्रभारी अधिकारियों को बरसात से पूर्व अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क व सम्पर्क मार्ग के किनारों से लेकर नालों-नालियों में बेहतर सफाई करने के निर्देश दिये ताकि बरसाती पानी की सुगम निकासी हो सके। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बरसात के दौरान बन्द होने वाली सड़कों को तत्काल खोलने और आवागमन को सुरक्षित सुगम बनाये रखने के लिए पहाड़ों पर संभावित भूस्खलन वाले क्षेत्रों में पहले से पर्याप्त जे.सी.बी तैनात करने तथा यातायात पुलिस के समन्वय से जोखिम संभावित क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाये जाने वाले होर्डिंग्स-सूचना पट्ट को सही लोकेशन पर लगाने और उसमें सम्बन्धित अधिकारियों के दूरभाष नम्बर सहित पर्याप्त और स्पष्ट जानकारी अंकित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वन विभाग को विभिन्न क्षेत्रांें में क्षतिग्रस्त पेड़ों की लाॅपिंग -पातन करने तथा आवश्यकतानुसार जीर्ण-क्षीर्ण पेड़ों के कटान की कार्यवाही समय से करने, विद्युत विभाग को वन विभाग से समन्वय करते हुए विद्युत लाईनों के आस-पास पेड़ों की लाॅपिंग-चैपिंग तथा सिंचाई विभाग को कमजोर तटबन्धों की मरम्मत और अपने-अपने क्षेत्रों में तहसील स्तर पर बाढ नियन्त्रण चैकियां तथा दूरभाष नम्बर जारी करने के निर्देश दिये। उन्होेंने नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश एवं नगर पालिका परिषदों को नाला सफाई कार्यों को 15 जून से पहले पूर्ण करते तथा सिचंाई विभाग को तारजाल, सुरक्षा दीवार तथा नदियों के चैनलाईज कार्य को 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होनंे सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए रिस्पना एवं बिन्दाल नदी में जहां जलभराव की स्थित होती है तो ऐसे स्थानों पर नदी को चैनलाईज कर दिया जाएं। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्रों में गिरासू भवन जिनका मामला माननीय न्यायालय में लम्बित ना हो, ऐसे गिरासू भवन तत्काल हटाएं जाए। उन्होने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा के दौरान मकान की क्षति अथवा मृत्यु होने पर सम्बन्धित परिवार को 24 घण्टे के भीतर सहायता प्रदान कर दी जाए। साथ ही जिन सड़कों पर भूस्खलन की सम्भावना बनी रहती है उनमें रात्रि आवागमन प्रतिबन्धित किया जाए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए पीएमजीएसवाई के तहत् निर्माण हुई सड़के बन्द होने की स्थिति में तत्काल खोल दी जाएं यदि कोई सड़क दो दिन तक बन्द रहती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को जनपद में पर्याप्त दवाईयों , मेडिकल स्टाफ और आवश्यकतानुसार एम्बुलेंस की उपलब्धता रखने, खाद्य आपूर्ति विभाग को विभिन्न क्षेत्रों में सड़क मार्ग बन्द होने की स्थिति में क्षेत्रीय गोदामों में मानसून काल हेतु पर्याप्त खाद्यान स्टाॅक रखने तथा जल संस्थान, को बरसात के दौरान शुद्ध पेयजल सप्लाई टैंको की सफाई, क्लोरोक्वीन दवा का मिश्रण, टैंकरों से आपूर्ति के साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में पाईप लाईनें जल्दी जोड़ने के निर्देश दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!