Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक से जनपद के सस्ते गल्ले की दुकानों की कराइ जाँच

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, 6 अप्रैल, 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जनपद के सस्ते गल्ले की दुकानों से वितरित किये जा रहे खाद्यान के वितरण में मिल रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुये जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक से जाँच कराई। जानकारी देते हुये श्री बर्मन ने बताया कि टीम द्वारा बिमला देवी सस्ता गल्ला विक्रेता देवला तल्ला, राजू आर्य नवाडखेड़ा, बहादुर सिह बोरा बड़ी मुखानी, प्रेम सिह कुसुमखेड़ा, आनन्द राम उजाला नगर, रूद्रमणी काण्डपाल गौजाजाली की दुकानों में आकस्मिक छापेमारी की गई। छापेमारी मे बहादुर सिह बोरा, प्रेम सिह, आनन्द राम की दुकानों पर आवश्यक वस्तुओं का वितरण नियमानुसार पाया गया। जबकि श्रीमती बिमला देवी देवला तल्ला की दुकान के सम्मुख रेट एवं स्टाॅक बोर्ड प्रदर्शित नहीं करने पर विक्रेता की एक हजार रूपये की जमानत धनराशि शासन के पक्ष में जब्त करने के आदेश जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि राजू आर्य नवाड खेड़ा की दुकान का निरीक्षण करने पर दुकान मे अभिलेखों में खाद्यान का अंकन नियमानुसार नहीं पाया गया तथा उपभोक्ताओं को अधिक दर पर खाद्यान वितरण करना पाया गया तथा दुकान पर भौतिक स्टाक की मात्रा कम प्राप्त होने पर सम्बन्धित विक्रेता की दुकान तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है तथा इनकी दुकान से सम्बन्धित कार्ड धारकों एवं उपभोक्ताओं को निकटवर्ती सस्ता गल्ला विक्रेता बिमला देवी से सम्बद्व कर दिया गया है। इसी प्रकार रूद्रमणी काण्डपाल गौजाजाली की दुकान के निरीक्षण करने वाली टीम को लाकडाउन के चलते दुकान बन्द मिली थी, कम खादयान वितरण किये जाने के सम्बन्ध में कार्ड धारकों की शिकायत के सम्बन्ध मे विक्रेता से पूछताछ किये जाने पर विक्रेता, द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत 1.700 किलो गेहूँ बांटा जा रहा है जो विक्रेता द्वारा किया जा रहा कृत्य गम्भीर तथा शासनादेशों एवं निष्पादित अनुबंध की धाराओं का उल्लंधन है, विक्रेता द्वारा बरती गई इन अनियमितताओं के क्रम में विक्रेता की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये उपभोक्ताओं को खीमानन्द भगत की दुकान से सम्बद्व कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!