Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं/व्यक्तियों ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 19 अप्रैल, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)।  जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये। मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून, गौरव अग्रवाल-अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल. रोड चौक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, राजकुमार जिंदल नेहरू कालोनी, सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून, गोयल स्वीटशाॅप, शिल्पा प्रोडक्शन द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

[box type=”shadow” ]कुल 5170 व्यक्तियों को  भोजन पैकेट वितरित किये गये

  • जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 5170 व्यक्तियों को  भोजन पैकेट वितरित किये गये जिनमें, 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 45 विद्यार्थी, थाना पटेलनगर में 800, दीपनगर में 900, चकशाहनगर में 1000, इन्दिरानगर चैकी में 300, पटेलनगर चैकी में 150, बंजारावाला में 110, कारगी काली मन्दिर में 135, बाईपास चैकी में 150, जाखन में 10, चमन विहार में 80, जी.एम.एस. रोड में 60, ब्रह्मपुरी में 20, थाना प्रेमनगर में 25, धारा चौकी में 550, नत्थनपुर में 100, गोविन्दगढ़ में 70, ट्रांस्पोर्ट नगर में 200, नवादा में 14, चन्द्रबनी में 100, चैयला में 150, नगर निगम में 200 भोजन के पैकेट वितरित किया गये।

श्री पुनीत वाधवा, वाधवा ग्रुप ट्रास्पोर्टनगर  द्वारा  9000 मास्क जिला प्रशासन को उपलब्ध कराये गये।

जनपद के विभिन्न स्थानों पर 3392 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी

  • जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 3392 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी तहसील सदर में 62, कोतवाली दून में 550, थाना नेहरू कालोनी में 750, थाना राजपुर में 430, थाना प्रेमनगर में 450, थाना पटेलनगर में 700, थाना रायपुर में 150, थाना बसंत विहार में 100, थाना कैंट में 200 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग/जिला प्रशासन की टीम द्वारा भोजन बनाने वाले संस्थानों का निरीक्षण किया गया

  • लाॅकडाउन अवधि के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज भोजन बनाने वाली संस्थान लोकायुक्त कार्यालय पटेलनगर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झंडा बाजार, श्री गीता भवन मंदिर समिति राजा रोड, देहरादून के किचन का निरीक्षण जिला प्रशासन की टीम द्वारा किया गया।

1575 निराश्रित पशुओं चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया

  • जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में कुल 1575 निराश्रित पशुओं जिसमें 950 श्वान, 580 गौवंश एवं 45 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 35 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 3, भोजन हेतु 2,  राशन हेतु 24 एवं मेडिकल सहायता हेतु 6 काॅल प्राप्त हुई।

जिला प्रशासन द्वारा राशन एवं आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की गयी

  • जिला प्रशासन द्वारा भगत सिंह कालोनी में राशन एवं आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की गयी। इसके अलावा जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 20, लक्खीबाग में 20, एवं कारगीग्रान्ट में 10 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 647 तथा लक्खीबाग क्षेत्र में 607 एवं कारगीग्रान्ट में 382 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा भगत सिंह कालोनी, लक्खीबाग एवं कारगीग्रान्ट में 1010 ली० दूध विक्रय किया गया।

आज भगत सिंह कोलोनी में मोबाईल एटीएम वैन जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही।

26 कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया

  • कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु आज सुविधा सुपर मार्केट रिस्पना पुल देहरादून के 26 कार्मिकों को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!