Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

जिला/राज्य पर्यावरण योजना की तैयारी पर परामर्शी कार्यशाला का किया गया आयोजन, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020, देहरादून, (जि.सू.का.)। कलेक्ट्रेट सभागार में गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा के तत्वाधान में जिला/राज्य पर्यावरण योजना की तैयारी पर परामर्शी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उत्तराखण्ड प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा वित्त पोषित पर्यावरण परामर्शी कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया। पर्यावरण कार्यशाला में प्रधानाचार्य/इन्वेस्टिगेटर डाॅ० जे.सी. कुनियाल तथा उनके सहयोगी डाॅ० सुमित राय व कपिल केसरवानी, हिमालय पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिकों ने कार्यशाला में प्रजेन्टेशन के माध्यम से जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के वेस्ट के उचित निस्तारण उसके रिसाईकलिंग, पुनः उपयोग व विभिन्न तरीकों से उपयोग में लाने के तौर तरीकों से अवगत कराते हुए सम्बन्धित विभागों को ई-वेस्ट, साॅलिड वेस्ट, प्लास्टिक, बायो वेस्ट, सीवरेज ट्रीटमेंट, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, ग्राउण्ड वाटर निदान व रिचार्ज के निस्तारण के प्रबन्धन के लिए विभागों के स्तर पर बेहतर प्लान बनाने को कहा जिससे पर्यावरण की चुनौतियों को कम किया जा सके। संस्थान के वैज्ञानिकों ने कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने स्तर पर प्रदूषण को कम करने के लिए उपराचात्मक प्रयासों को धरातल के वास्तविक आँकड़ों को प्राप्त करते हुए बेहतर प्लान बनायेंगे, साथ ही एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूल) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रयासों को अमल में लायेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संस्थान उनको हर संभव तकनीकि सहायता व परामर्श देगा, जिससे विभिन्न विभाग अपने यहां पैदा होने वाले विभिन्न प्रकार के वेस्ट का उचित निराकरण कर सकेंगे। इसके लिए विभागों को अपने-अपने स्तर पर फिल्ड से बेहतर आँकड़े इकट्ठा करने होंगे, संसाधनों को बढ़ाना होगा तथा जहाँ नियमावली में सुधार की अपेक्षा होगी उसमें भी संसोधन करेंगे। विशेषकर नगर निकाय (नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत, पंचायतों), पेयजल निगम, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, खनन विभाग, प्रदूषण नियंन्त्रण बोर्ड, परिवहन विभाग, उद्योग विभाग आदि अपने-अपने विभागीय स्तर पर बेहतर प्लान बनाकर उनके यहाँ जनरेट होने वाले वेस्ट के उचित निस्तारण तथा प्रदूषण के नियन्त्रण के लिए व्यापक प्रयास कर सकते हैं। परामर्शी कार्यशाला में विभिन्न विभागों से फिडबैक व परामर्श भी आमंत्रित किए गए तथा बहुमूल्य सुझाव के आधार पर आगे प्लान बनाने की बात भी की गई।

इस दौरान प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश वरूण चैधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यशाल में उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!