Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत 5 दिसंबर एवं अगले सप्ताह 7 से 12 दिसंबर तक IMA के आसपास रहेगा जीरो जोन, जानिए यातायात प्लान

  • [highlight]यातायात प्लान देखकर ही घर से से निकालें।[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसंबर 2020, शुक्रवार। भारतीय सैन्य अकादमी(IMA) में आगामी 12 दिसंबर को पासिंग आउट परेड (POP) होगी। पासिंग आउट परेड और इससे पहले होने वाले विभिन्न आयोजनों के लिए आइएमए के आसपास इस शनिवार, 5 दिसंबर और अगले सप्ताह 7  से 12 दिसंबर तक कई रूट पर यातायात डायवर्ट रहेगा। गुरुवार को पुलिस ने इन दिनों के लिए यातायात प्लान जारी किया। पुलिस ने इन दिनों पर आमजन से यातायात प्लान देखकर ही घर से निकलने की अपील की है।

[box type=”shadow” ]यातायात प्लान 

  • आइएमए के आसपास जीरो जोन रहेगा। इस ओर कोई यातायात नहीं जाएगा।
  • बल्लूपुर से आने वाला समस्त यातायात रांगणवाला चौकी आइएमए के पास से डायवर्ट कर मिट्ठीबेहड़ी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर भेजा जाएगा।
  • प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को आइएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर से निकालकर पंडितवाड़ी की ओर से भेजा जाएगा।
  • विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहां से वाहनों को शिमला बाईपास भेजा जाएगा।
  • सहसपुर, सेलाकुई से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहा से सिंघनीवाला होते हुए शिमला बाईपास की ओर भेजा जाएगा।
  • दून से विकासनगर-हरबर्टपुर जाने वाले भारी वाहनों को कमला पैलेस से डायवर्ट कर सेंट ज्यूड्स चौक होते हुए विकासनगर-धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।

रूट डायवर्जन का समय

  • 5 दिसंबर को भारी वाहनों के लिए शाम को 6:45 बजे से रात्रि 12.45 बजे तक और अन्य के लिए सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
  • 8 दिसंबर को भारी वाहनों के लिए शाम 6:45 बजे से रात 12:45 बजे तक और अन्य के लिए सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
  • 9 दिसंबर को भारी वाहनों के लिए सुबह 4:15 बजे से 7:45 बजे तक और अन्य के लिए शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक।
  • 10 दिसंबर को भारी वाहनों के लिए सुबह 6:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक व शाम को 4:15 बजे से 7:45 बजे तक। अन्य के लिए सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम को 4:30 बजे से 7:30 बजे तक।
  • 11 दिसंबर को भारी वाहनों के लिए सुबह 7:15 बजे से 11.15 तक व शाम 4:15 बजे से रात 8:45 बजे तक। अन्य के लिए सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक और शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक।
  • 12 दिसंबर को भारी वाहनों के लिए सुबह 6:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और अन्य के लिए सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!