Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
खेल-जगतताज़ा खबरें

‘धौनी और विराट से ज्यादा दूसरे कप्तान ने किया मेरा सपोर्ट’ – युवराज सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका। 1 अप्रैल 2020, बुधवार। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने मौजूदा पीढ़ी के क्रिकेटरों के टेस्ट क्रिकेट के प्रति रवैये को नकारते हुए कहा कि उनमें से ज्यादातर ने चार दिवसीय खेल में आइपीएल को प्राथमिकता दी है। इसके अलावा युवराज सिंह ने ये भी कहा है कि आजकल जूनियर खिलाड़ी अपने सीनियर को उस तरह का सम्मान नहीं देते, जैसे कि हमारे समय में खिलाड़ी अपने सीनियर को देते हैं। वहीं, अपने करियर को लेकर भी युवराज सिंह ने बड़ा खुलासा किया है।

युवराज सिंह ने कहा है, “मैं जब टीम में आया(2000 में) था तो आइपीएल नहीं था। मैं अपने हीरोज को स्क्रीन पर देखता है और फिर सीधे उनके पास बैठने लगा। मैंने उनको सम्मान दिया और उन्होंने सिखाया है कि कहां किस तरह से व्यवहार करना है।” युवी ने स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए कहा है कि इन दिनों सिर्फ खिलाड़ी आइपीएल पर ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि भी टेस्ट क्रिकेट या फर्स्ट क्लास क्रिकेट को नहीं खेलना चाहता।

माही और विराट ने नहीं किया सपोर्ट

मजेदार बात ये है कि युवराज सिंह ने सौरव गांगुली को अपना बेस्ट कैप्टन बताया है और कहा है कि जितना गांगुली ने उनका सपोर्ट किया था उतना एमएस धौनी और विराट कोहली ने नहीं किया। सिक्सर किंग युवराज सिंह ने कहा, “मैं काफी समय तक सौरव गांगुली की कप्तानी में खेला हूं और उन्होंने मेरा काफी सपोर्ट किया है। इसके बाद माही (MS Dhoni) ने कप्तानी ली। ऐसे में ये चुन पाना काफी कठिन है कि कौन अच्छा है। सौरव के के साथ मेरी तमाम यादें जुड़ी हैं क्योंकि उन्होंने मेरा सपोर्ट दिया। मुझे माही और विराट (कोहली) से इस तरह का समर्थन नहीं मिला।”

एमएस धौनी की कप्तानी में युवराज सिंह ने लंबे समय तक खेला और उनके साथ टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2011 में जीत दिलाई। इससे पहले साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भी युवी का प्रदर्शन दमदार था। वहीं, सौरव गांगुली की कप्तानी में युवराज सिंह ने 2003 के वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद वे विराट कोहली की कप्तानी में भी खेले, लेकिन ज्यादा सपोर्ट उनको नहीं मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!