Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगतताज़ा खबरें

एक बार फिर से युवराज सिह ने मैदान पर अपना जलवा बिखेरने की कर ली है तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आल राउंडर युवराज सिह ने एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा बिखेरने की तैयारी कर ली है। मंगलवार 2 नवंबर को उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए यह खुशी की खबर शेयर की। सिक्सर किंग के छक्के को देखने के लिए तैयार उनके फैंस इस जानकारी के सामने आने के बाद से ही उत्साहित हैं।

इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के आइसीसी टी20 विश्व कप में खेल रही है। टीम इंडिया का प्रदर्शन टूर्नामेंट के दोनों ही मुकाबले में निराशाजनक रहा है। ऐसे में अपने सुपर स्टार युवराज की वापसी की खबर यकीनन उनके लिए खुशी ही है। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके युवी लीग क्रिकेट में ही वापसी करने जा रहे हैं। कौन से टूर्नामेंट में वह खेलेंगे इसका खुलासा तो नहीं किया है लेकिन फरवरी में वह मैदान उतरने वाले हैं इसकी जानकारी फैंस को दी है।

39 साल के हो चुके पूर्व आलराउंडर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ईश्वर आपकी तकदीर का फैसला करता है। पब्लिक डिमांड पर मैं एक बार फिर से पिच पर वापसी करने जा रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं फरवरी में मैदान पर उतरूंगा। सच बताऊं तो इससे बेहतर मेरे लिए कुछ भी नहीं हो सकता है।

आगे उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा और भारतीय टीम साथ बने रहना की बात लिखी, आप सभी की शुभकामनाएं और प्यार के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। यह मेरे लिए बहुत ज्यादा मायने रखती हैं। आप अपना समर्थन ऐसे ही बनाए रखिए यह हमारी ही टीम है। एक असली फैन वही होता है जो बुरे वक्त में टीम के साथ होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!