Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा आलाकमान ने डोईवाला में पैराशूट प्रत्याशी उतारकर युवा नेता सौरभ थपलियाल की मेहनत पर फेरा पानी, कांग्रेस को दिया वॉकओवर

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। कांग्रेस ने डोईवाला विधानसभा के जिन जटिल समीकरणों को देखते हुए अपना प्रत्याशी तक बदल दिया हो भाजपा ने उस सीट से स्थानीय नेताओं को दरकिनार कर पैराशूट प्रत्याशी उतारकर सबको चोंका दिया है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जिस सीट के लिए भाजपा ने नामांकन के महज 12 घंटे पहले प्रत्याशी घोषित किया वह डोईवाला विधानसभा सीट। इससे आप समझ सकते हैं कि यह सीट कितना महत्व रखती है। कांग्रेस ने इस सीट के समीकरणों को देखते हुए अपना प्रत्याशी तक बदल दिया। वहीं भाजपा ने डोईवाला विधानसभा सीट पर पैराशूट दीप्ति रावत भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। दीप्ति रावत भारद्वाज भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री हैं। दीप्ति रावत भारद्वाज इससे पहले 2007 में तत्कालीन ब्यूरोखाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दीप्ति रावत भारद्वाज को डोईवाला विधानसभा सीट पर जैसे ही भाजपा ने प्रत्याशी बनाया ठीक उसके बाद डोईवाला विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से बगावत भी देखने को मिल रही है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल डोईवाला विधानसभा सीट पर पिछले कई सालों से तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में इस बार भी उन्हें टिकट नहीं मिलने पर उनके समर्थकों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर नारेबाजी की।

साल 2014 में सौरभ थपलियाल ने विधानसभा उपचुनाव के लिए डोईवाला से दावेदारी की थी। लेकिन तब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पार्टी ने टिकट दिया था । 2017 में भी सौरभ थपलियाल ने इसी डोईवाला विधानसभा सीट से दावेदारी की थी लेकिन तब भी भाजपा की ओर से त्रिवेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया गया था।

ऐसे में इस बार जब पूर्व सीएम और डोईवाला सीट के सीटिंग विधायक त्रिवेंद्र रावत ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया तो उसके बाद ऐसा लग रहा था कि सौरभ थपलियाल को भाजपा इस सीट से प्रत्याशी बना सकती है लेकिन पार्टी ने पैराशूट प्रत्याशी उतारकर एक बार फिर से सौरभ थपलियाल की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!