Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
स्वास्थ

खाने के बिना तो कई दिन रह सकते हैं आप, पर क्या कभी सोचा बिना पानी कितने दिन तक रहा जा सकता है ?

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 जून 2024, देहरादून। पानी इंसानी शरीर की जरूरत है। एक निश्चित मात्रा में पानी शरीर को सही तरह से काम करने में मदद करता है। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। खाए बिना तो इंसान कई दिनों तक जिंदा भी रह सकता है लेकिन पानी के बिना ये कठिन है। ऐसे में एक सवाल उठता है कि आखिर एक इंसान बिना पानी के कितनों दिनों तक रह सकता है, पानी की कमी होने से क्या-क्या हो सकता है।

पानी की कमी से क्या होता है
जब इंसान का शरीर डिहाइड्रेट होता है तो उसे बहुत ज्यादा प्यास लगती है। पानी की कमी से उसे थकान महसूस होती है, ऑर्गन्स तक फेल हो सकते हैं, जिससे मौत हो सकती है। अगर पानी न पिया जाए तो पहले दिन इंसान को थोड़ी सुस्ती लगती है और तीसरे दिन तक कई अंग खराब हो सकते हैं।

पानी की कमी का असर हर इंसान पर अलग-अलग हो सकता है, हालांकि, यह उसकी सहनशीलता के स्तर पर भी निर्भर करता है। चूंकि हमारे शरीर का 70% हिस्सा पानी से बना रहता है और इसके जरिए कई जरूरी काम पूरे किए जाते हैं। ऐसे में पानी के बिना ज्यादा दिनों तक सर्वाइव कर पाना आसान नहीं है।

बिना पानी कितने दिनों तक रह सकता है इंसान
आम तौर पर कहा जाता है कि बिना पानी के एक इंसान तीन दिनों तक जीवित रह सकता है. हालांकि, ये अलग-अलग इंसानों के लिए अलग हो सकता है। यह दो दिन से एक हफ्ते तक हो सकता है। पानी को लेकर रूल ऑफ 3 भी माना जाता है। इसका मतलब इंसान हवा के बिना 3 मिनट, पानी बिना 3 दिन और खाए बिना 3 हफ्ते तक जिंदा रह सकता है।

ऑर्किव फर क्रिमिनोलॉजी की एक स्टडी में पाया गया है कि बिना खाए, बिना पानी इंसान 8 से 21 दिनों से ज्यादा जिंदा नहीं रह सकता है। पानी की कमी से शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, ये सब रहन-सहन और क्लाइमेट पर निर्भर करता है।

शरीर को कितने पानी की जरूरत
1. नेशनल अकेडमिक्स के मुताबिक, दिन में पुरुषों को 3.6 लीटर और महिलाओं को 2.6 लीटर पानी पीना चाहिए। इस मात्रा को लिक्विड और फूड से प्राप्त कर सकते हैं।
2.  पानी की जरूरत हर इंसान की उम्र, फिजिकल एक्टिविटी, हेल्थ, फिजिकल कैपिसिटी, हाइट, वेट, लिंग और खानपान पर निर्भर करता है।
3. पानी से भरपूर फल, सब्जी और जूस लेने वालों को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है, जबकि अनाज, ब्रेड या सूखे फूड्स लेने पर पानी की ज्यादा जरूरत होती है।
4. इंसान के आसपास के क्लाइमेट पर भी निर्भर करता है कि उसकी बॉडी को कितना पानी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!