Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

बंगाल ने देश को ‘राष्ट्रगान’ भी दिया और ‘वंदे मातेरम’ भी दिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च 2021, मंगलवार, कोलकाता। बंगाल के पुरुलिया में मंगलवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि 2014 से पहले लोग मंदिर में जाने से डरते थे लेकिन अब ममता दीदी भी मंदिर में जाकर चंडी पाठ कर रही हैं। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंदिर में माथा टेक रहे हैं।उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह बदलाव आया है। रैली में योगी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के गुंडे कानून को नहीं मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दो मई के बाद टीएमसी की विदाई तय है। योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडों को दो मई के बाद चुन-चुन कर सजा दी जाएगी।

[box type=”shadow” ]‘मैं कृष्ण और राम की धरती से आया हूं’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि मैं कृष्ण और राम की धरती से आया हूं और बंगाल हमेशा से परिवर्तन की धरती रही है। बंगाल ने देश को राष्ट्रगान भी दिया और वंदे मातेरम भी दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अराजकता का दौर अब खत्म होने जा रहा है और भाजपा के आते ही अराजकता को रफा-दफा कर दिया जाएगा।

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल ने भी आजकल मंदिर में जाना शुरू कर दिया है, लेकिन उन्हें मंदिर में बैठना तक नहीं आता। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी भी मंदिर में माथा टेक रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  हमारे जीवन से कोई राम को अलग नहीं कर सकता। जो राम से हमें अलग करने का प्रयास करेगा उसे सत्ता से वंचित होना पड़ेगा। ममता दीदी ने राम का विरोध करके तय कर लिया है कि अब बंगाल की जनता उन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी। वे पहले भी ऐसा करती रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस, कम्यूनिस्टों, और टीएमसी  ने बंगाल को खोखला बना दिया। बंगाल को कांग्रेस कम्यूनिस्टों और टीएमसी के गुंडों का अड्डा नहीं बनने देना है। टीएमसी सरकार गौ तस्करी करके गौ माता को कटने के लिए पहुंचा देती है। यूपी में हम गौ तस्करी नहीं होने देने हैं और गाय को कटने भी नहीं देने हैं।[/box]

बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस के विरोध जताने के बाद राज्यसभा से मनोनीत सदस्य स्वपन दासगुप्ता ने मंगलवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि भाजपा ने हुगली जिले के तारकेश्वर विधानसभा सीट से उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है, जिस पर टीएमसी और कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने इसको लेकर सबसे पहले आपत्ति जताते हुए टि्वटर के जरिए निशाना साधा था। तृणमूल ने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की थी। इसके बाद दासगुप्ता ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!