Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा के साथ ही शादी तक की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च, 2022, शनिवार, लखनऊ। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को प्रदेश की अंतिम विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि प्रदेश सरकार बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा के साथ ही शादी तक की व्यवस्था देगी। फ्री में स्कूटी भी देने की भी योजना है। अनुसूचित जाति जनजाति के घुमंतू हर परिवार को मकान देने का काम करेंगे। भगवान राम का साथ आदिवसियों व वनवासियों ने दिया था

प्रत्येक गरीब परिवार को सभी सुविधा सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए डबल इंजन की सरकार कर रही है। 2017 से पहले बिजली नहीं मिलती थी, अब बिजली जाती ही नहीं, मोदी के नेतृत्व में फ्री राशन समेत अन्य सुविधा मिली ही है। यह सब सपा बसपा में नही मिलता था,बल्कि आपका राशन सपा के गुर्गे एवं बहन जी का हाथी खा जाता था। आने वाले समय मे रसोई गैस का सिलेंडर भी फ्री और साठ साल से ऊपर माता बहन को फ्री में परिवहन एवं हर घर को फ्री में पानी उपलब्ध कराने की योजना है हर परिवार के एक युवा को रोजगार की व्यस्था बनाई दो करोड़ नौजवान को फ्री टेबलेट व मोबाइल दी जाएगी डबल इंजन की सरकार ने हर घर जल नल योजना से माफियाओं के लिए बुल्डोजर भी तैयार है उसे चलाने के लिए दमदार सरकर चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले जो सरकारें थीं उसमें परिवार वाद, माफिया वाद का बोलबाला था। आम आदमी का जीना दूभर था। लोग शाम को सुरक्षित घर पहुचेंगे की नहीं इस बात की कोई गारंटी नहीं थी। हमारी सरकार ने सबको सुरक्षा व सम्मान दिया है। युवाओं को रोजगार दिया है और आने वाले समय में युवाओं को और भी अवसर दिया जाएगा। कहा कि आदिवासी समाज के लोगों को तमाम सुविधाएं, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, आवास तक की व्यवस्था की गई है। इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!