Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

सरकार बनते ही ऐक्शन में योगी सरकार, कोरोना को लेकर टीम-9 के अधिकारियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोरोना वायरस को लेकर लखनऊ में टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक की। उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है। बता दें क‍ि देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका व‍िशेषज्ञों ने जताई है।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 40 नए मरीज मिले। वहीं 136 रोगी स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस घटकर 371 रह गए हैं। संक्रमण अब तेजी से घट रहा है। 1.18 लाख लोगों की और कोरोना जांच की गई। अब तक कुल 10.77 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना जांच यूपी में की गई है। अभी तक कुल 20.70 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और उसमें से 20.46 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत रह गया है। संक्रमण दर लगातार घट रही है।

अब संक्रमण दर 0.03 प्रतिशत है। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए 80 हजार निगरानी कमेटियों की मदद से बाहर से आ रहे लोगों की निगरानी की जा रही है। मेडिकल टीमों की मदद से कोरोना के लक्षण वाले रोगियों की पहचान कर उनका टेस्ट कराया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 17.35 करोड़ लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। होम आइसोलेशन यानी घर पर रहकर कोरोना का इलाज करा रहे रोगियों की निगरानी रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) की मदद से की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में 13.01 करोड़ लोग अब तक कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज लगवा चुके हैं। अभी 12 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 16.94 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है और इसमें से 77 प्रतिशत वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। अगर कुल आबादी 24 करोड़ के हिसाब से आंकलन किया जाए तो 54.2 प्रतिशत लोगों दोनों डोज लगवाकर कोरोना के खिलाफ अपना सुरक्षा चक्र मजबूत कर चुके हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि टीकाकरण अभियान में यूपी शुरुआत से ही अव्वल चल रहा है। यहां अब तक कुल 16.61 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और उसमें से 13.01 करोड़ ने दोनों डोज लगवा ली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!