Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में गरीब परिवारों के लिए योगी सरकार ने अंत्येष्टि के लिए धनराशि की निर्धारित

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2021, शनिवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भी उत्तर प्रदेश की जनता के दु:ख दर्द में साथ खड़े हैं। शनिवार को भी टीम-11 के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी एक व्यक्ति का निधन प्रदेश की बड़ी क्षति है। सरकार को ऐसी स्थिति में उस परिवार के साथ खड़े रहना है। गरीब परिवारों के लिए सरकार ने अंत्येष्टि के लिए धनराशि निर्धारित की है। उनको यह शीघ्र ही प्रदान करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से टीम-11 के साथ समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित की हर एक मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे सभी लोगों का अन्तिम संस्कार उनकी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं का पालन करते हुए प्रशासन की देख-रेख में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मृतक के स्वजन के साथ हर जगह पर संवेदनशील व्यवहार हो। सब गरीब परिवारों के सदस्यों के अंतिम संस्कार के लिए सरकार की तरफ से सहायता राशि देने की व्यवस्था है। पंचायती राज और नगर विकास विभाग इन व्यवस्थाओं को लागू किया जाना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमित और उनके स्वजन परिजनों के साथ संवेदनशील और मर्यादित व्यवहार किया जाए। निजी चिकित्सालयों में भी इलाज के लिए सरकार ने दरें तय की हैं, उससे अधिक शुल्क न लिया जाए। मनमाने ढंग से शुल्क लेने की शिकायत पर नियम संगत कठोरतम कार्रवाई की जाए। संक्रमित के स्वजन उनके संक्रमित के स्वास्थ्य के संबंध में हर दिन दो बार जानकारी दी जाए।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी दे लगातार जानकारी: उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से अस्पतालों में भर्ती कोविड संक्रमित की स्थिति की निरन्तर जानकारी प्राप्त करें। निगरानी समितियां सक्रिय रहें। निगरानी समितियों की समीक्षा व मॉनीटरिंग लगातार हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रर्दश में शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी है। प्रदेश के सभी जिलों में इसे सख्ती से लागू किया जाए। पुलिस पेट्रोलिंग पर रहे। इस अवधि में व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू की अवधि में कोविड टीकाकरण का कार्य निर्बाध रूप से जारी रहे। इस दौरान लोगों को घर से टीकाकरण केंद्र जाने और वापस आने की छूट है। इस समय भी टीकाकरण के लिए आवागमन में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। औद्योगिक इकाइयां व अन्य आवश्यक सेवाएं सतत संचालित रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लिया जाए, जिससे आग लगने के कारण क्षति न होने पाए। यह कार्य पूरे प्रदेश में तत्काल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था को बेहद प्रभावी बनाया जाए। एक से अधिक माइक्रो कंटेनमेंट जोन को जोड़कर एक कंटेनमेंट जोन बनाया जाना चाहिए। यह अधिक सुविधाजनक और व्यवहारिक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे दौर में जबकि पूरा देश कोरोना महामारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है, ऐसे आपदाकाल में भी देश तथा प्रदेश कुछ अराजकतत्व दवाओं की कालाबाजारी, अफवाह फैलाने अथवा माहौल बिगाडऩे की कोशिश कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी ऐसे दुष्प्रचार हो रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एवं एनएसए के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए। इनकी सम्पत्ति जब्त की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एंबुलेंस सेवाओं में सुधार हुआ है। अब इसे और भी कम रिस्पॉन्स टाइम में मरीजों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ऐसा होने से संक्रमित या अन्य मरीज कम समय में हॉस्पिटल सुगमता से बिना विलम्ब के पहुंच सकें। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में लोगों को पर्याप्त मेडिकल किट उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस स्थिति पर नजर रखी जाए। स्वास्थ्य मंत्री के स्तर पर इसकी समीक्षा की जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!