Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

यूपी में कोरोना वायरस के 20 से अधिक संक्रमित वाले 15 जिलों में योगी सरकार ने नोडल अधिकारी तैनात किया

यूपी में कोरोना वायरस के 20 से अधिक संक्रमित लोगों वाले 15 जिलों में योगी सरकार ने एक-एक नोडल अधिकारी तैनात किया है। ये नोडल अधिकारी जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाएंगे और हॉटस्टॉप बने क्षेत्रों की स्थिति का मूल्यांकन करेंगे। वह मरीजों के उपचार और कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी निर्णय अपने स्तर पर लेंगे और उसे लागू करवाएंगे। गुरुवार देर रात इन 15 नोडल अधिकारियों की तैनाती के आदेश भी कार्मिक विभाग की ओर से जारी कर दिए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में टीम-11 के अधिकारियों के साथ 20 से अधिक कोरोना केस वाले जिलों की विशेष रूप से समीक्षा की थी और इन जिलों में एक प्रशासनिक अधिकारी और एक स्वास्थ्य विभाग का वरिष्ठ अधिकारी भेजने का निर्देश दिया। सीएम योगी के निर्देश के बाद गुरुवार देर रात इन 15 नोडल अधिकारियों की तैनाती के आदेश दे दिये गए।

अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंघल ने बताया कि प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार प्रथम को आगरा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह फिरोजाबाद का प्रमुख सचिव होमगार्ड्स अनिल कुमार द्वितीय को, लखनऊ का प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार को, रायबरेली का लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम को, मेरठ का प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेश को, गाजियाबाद का प्रमुख सचिव वन सुधीर गर्ग को, नोएडा का गे्रटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण को, बुलंदशहर का मेरठ की मंडालयुक्त अनीता सी मेश्राम को, कानपुर का प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार मुरादाबाद का प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज सिंह को, बिजनौर का आवास आयुक्त अजय चौहान को, अमरोहा का उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ सेंथिल पाण्डियन को, सहारनपुर का आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद को, शामली का सहारनपुर के मंडलायुक्त संजय कुमार को और बस्ती का परिवहन आयुक्त धीरज कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

नोडल अधिकारी हर दिन अपने जिले की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वे लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाएंगे और मरीजों के इलाज-उपचार की सुविधाओं में और इजाफा करने का फैसला लेंगे। यह हर दिन अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव आरके तिवारी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल और प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद को भेजेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!