Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुजफ्फरनगर के किसानों को योगी सरकार सकती है बड़ा तोहफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों को गुरुवार को बड़ा तोहफा दे सकती है। प्रदेश सरकार 5 सितम्बर 2021 को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत से पहले जगह-जगह किसान संगठनों के पंचायत का बड़ा जवाब देने को तैयार है।

विधानसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों की नाराजगी दूर करने को लेकर भी सरकार चितिंत है। ऐसे में किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर योगी आदित्यनाथ सरकार बड़े फैसले करने पर विचार कर रही है।

कैबिनेट की बैठक में दर्जनों प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक में गन्ना मूल्य बढ़ाने सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंजूरी मिल सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को भी शुरू करने का फैसला हो सकता है तो कुछ योजनाओं के नाम बदलने को लेकर मंत्री परिषद की बैठक में मंजूरी मिल सकती है।  इन सबसे खास पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना मूल्य पर फैसला है।

उत्तर प्रदेश में अभी गन्ना किसानों को गन्ने की कीमत 310 रुपए, 315 रुपए और 325 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। गन्ना का यह क तीन रेट वैराइटी के हिसाब से रखे गए हैं।

केंद्र सरकार ने हाल ही में आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 285 रुपये से बढ़ाकर 290 रुपये प्रति कुंतल करने का फैसला किया है। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ सरकार भी गन्ने का मूल्य बढाने का फैसला कर सकती है।

किसान गन्ने का मूल्य 400 करने की मांग कर रहे हैं तो सरकार 350 के आसपास करने पर विचार कर रही है। मुख्य सचिव के साथ किसानों परामर्श समिति की बैठक में भी 400 गन्ना मूल्य किये जाने की मांग की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा था कि उनकी सरकार इस बार गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) बढ़ाने पर विचार करेगी।

विधानसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को खुश करने के लिए राज्य सरकार मूल्य बढ़ाने के साथ ही नए पेराई सत्र से पूर्व बकाया गन्ना मूल्य का भी भुगतान कर देना चाहती है।

मुख्यमंत्री नए पेराई सत्र के तहत पश्चिम क्षेत्र में 20 अक्टूबर से चीनी मिलें चालू करने जबकि मध्य क्षेत्र में 25 अक्टूबर और पूर्वी क्षेत्र की मिलें नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू करने के निर्देश दे चुके हैं। इसी प्रक्रिया के तहत प्रदेश में गन्ने का मूल्य बढ़ना तय है, लेकिन वह कितना बढ़ेगा इस पर मंथन किया गया है।

बुधवार को मुख्य सचिव आरके तिवारी ने भी गन्ना विकास विभाग व किसानों के साथ बैठक की। प्रदेश में अभी तो गन्ना का मूल्य 325 रुपये प्रति क्विंटल है।

इसके विपरीत किसान 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार बीच का रास्ता निकालकर गन्ना का मूल्य 350 रुपये क्विंटल के आसपास तय कर सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। जिसमें गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

गौरतलब है कि किसानों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि वर्ष 2010 से बकाया रहे अधिकांश गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। अब सरकार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी करने जा रही है। सभी संबंधित पक्षों से विमर्श कर जल्द इस बारे में घोषणा की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई प्रगतिशील किसानों के साथ बीते एक हफ्ते से कई दौर की वार्ता की है। इसके साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य आरके तिवारी ने भी किसानों के साथ ही गन्ना विकास विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ वार्ता कर योजना तैयार की है।

प्रदेश सरकार ने 25 अगस्त को सूबे के प्रगतिशील गन्ना किसानों से जो वादा किया था उसे अमल में लाने की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है।

मुख्य सचिव के स्तर पर बुधवार को बैठक के बाद मूल्य संबंधी प्रस्ताव को अब गन्ना विकास विभाग अंतिम रूप देने में जुटा है। प्रस्ताव तैयार होने पर गुरुवार को मध्याह्न 12 बजे से होने वाली कैबिनेट की बैठक में उसे मंजूरी दी जा सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!