Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को बड़ी सौगात दी, कानपुर एवं आगरा मेट्रो की प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन का वर्चुअल अनावरण

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश को अपने मुख्यमंत्रित्व काल में विकास की राह पर सरपट दौड़ाने को आतुर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश को बड़ी सौगात दी। ताजनगरी आगरा तथा कानपुर के लिए यह तोहफा काफी बहुमूल्य तथा उपयोगी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर से अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के दौरे पर हैं। शनिवार को नित्य क्रिया पूजा-पाठ, गौ-सेवा तथा जनता दर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के प्रांगण में बने अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानपुर और आगरा मेट्रो की प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई की यह मेट्रो ट्रेन आगरा तथा कानपुर के विकास का मील का पत्थर साबित होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत उल्लास का क्षण है। मुझे प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है कि देश की सबसे बड़ी आबादी का राज्य, उत्तर प्रदेश आज अपने चार शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की इस बेहतरीन सुविधा का संचालन करने के लिए प्रयासरत है। कानपुर एवं आगरा मेट्रो की प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन के वर्चुअल अनावरण के अवसर पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपी मेट्रो कारपोरेशन और मेसर्स एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड के पदाधिकारियों को मैं बधाई देता हूं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी प्रदेश में लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो सेवा संचालित है। वर्तमान में कानपुर और आगरा में मेट्रो की पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा को उपलब्ध कराने के लिए यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और मेरठ में भी मेट्रो की सेवा के लिए या तो डीपीआर भेजी जा चुकी है या फिर यह प्रक्रिया अंतिम स्थिति में है। शीघ्र ही इन शहरों में भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की इस बेहतरीन सेवा को उपलब्ध कराने की स्थिति में होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना कालखंड में यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन की ‘बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे’ की कार्यपद्धति सभी ने देखी है। यही कारण है आगामी 30 नवंबर के आस-पास हम कानपुर मेट्रो रेल राष्ट्र को समर्पित करने की स्थिति में होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयास होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से इसका शुभारंभ कराया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेट्रो रेल सेवा से अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना भी साकार हो रही है। मुख्यमंत्री ने आगरा व कानपुर मेट्रो के प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन के वर्चुअल अनावरण के दौरान वड़ोदरा से जुड़े यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक, मेसर्स एचटाम इंडिया ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसके लिए बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेट्रो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि वड़ोदरा के उपक्रम में कोविडकाल की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन को समय से पहले उपलब्ध कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिखाई झंडी, रवाना हुए कानपुर मेट्रो के कोच

लंबे समय के इंतजार के बाद आखिर शनिवार सुबह गुजरात के सामली प्लांट से कानपुर मेट्रो के तीन कोच रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह गोरखपुर से ही वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर कोच को प्लांट से रवाना किया। यह कोच अगले 10 से 12 दिन में कानपुर में पॉलिटेक्निक स्थित डिपो पहुंच जाएंगे। वहां अगले कुछ दिन इनकी असेंबलिंग होगी। उसके बाद पॉलिटेक्निक स्थित डिपो में ही उनका परीक्षण किया जाएगा। मेट्रो को पॉलिटेक्निक के अंदर बनाए गए ट्रैक पर ही इन्हें चला कर देखा जाएगा और इसे अधिकतम 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर इसका परीक्षण होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!