Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी दिल्ली से लौटे लखनऊ

  • यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार होना लगभग तय

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2021, शुक्रवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप के साथ नई दिल्ली में गुरुवार रात की बैठक के बाद अब उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही मनोनीत विधान परिषद सदस्यों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वापस लखनऊ लौटे हैं।

वह एयरपोर्ट से सीधा संजय गांधी पीजीआइ गए और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की प्रगति पूछी। अब वह अगले हफ्ते होने वाले अपने मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी में लगेंगे।

माना जा रहा है कि भाजपा के साथ ही साथ सहयोगी दल के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को टोक्टो ओलिंपिंक के पदक विजेता के साथ ही भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को भव्य समारोह में सम्मानित करने के बाद नई दिल्ली निकल गए।

वहां पर रात को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ लम्बी बैठक की। इस बैठक में चार मनोनीत विधान परिषद सदस्यों के नामों पर भी सहमति बनी और साथ ही उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर भी मुहर लगी।

प्रदेश के मंत्रिपरिषद में फेरबदल तथा विस्तार अभी तक चार मनोनीत एमएलसी के नाम पर सहमति को लेकर रुका था। कल इनका नाम फाइनल होने के बाद विस्तार अगले हफ्ते है।

सीएम योगी आदित्यनाथ तथा स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को करीब दस बजे लखनऊ लौटे हैं। शाम तक सुनील बंसल की भी वापसी है।

माना जा रहा है कि अगले हफ्ते किसी भी दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। प्रदेश सरकार में अभी मुख्यमंत्री योगी सहित कुल 53 मंत्री हैं। इनमें 23 कैबिनेट, नौ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्यमंत्री हैं।

अभी भी मानक के अनुसार साठ मंत्री बनाए जा सकते हैं, इसलिए सात और मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश है।

फेरबदल व विस्तार में जातीय समीकरण पर रहेगा जोर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उलट गिनती चालू है। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार तथा फेरबदल को लेकर सरकार और संगठन, दोनों ही जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की नीति-रणनीति पर काम कर रहे हैं।

चर्चा यही है कि चार नए एमएलसी में से भी एक-दो को मंत्री बनाया जा सकता है। हर तरह से समीकरण पर विचार किया जा रहा है। जिस तरह से विधानमंडल सत्र स्थगित होते ही मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन दिल्ली पहुंचे, उससे ही संभावनाओं ने जोर पकड़ लिया कि मानसून सत्र के लिए ही प्रक्रिया रुकी थी।

एमएलसी की दौड़ में शामिल नेता नड्डा व शाह से मिले

उत्तर प्रदेश के मनोनीत एमएलसी और मंत्री बनने की दौड़ में शामिल निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद की मुलाकात भी नड्डा और शाह से हाल ही में हुई है।

इससे पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ ही ब्राह्मण और संगठन के संघर्षशील कार्यकर्ता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी भी मिले थे।

एमएलसी के लिए तीन नाम तो तय हैं, योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में महिला मंत्री की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए संभावना है कि पार्टी एक मनोनयन में महिला के साथ ही दलित या पिछड़े का भी कोटा पूरा कर दे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!