Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
मनोरंजन

विश्व पर्यावरण दिवस: आलिया भट्ट ने ख़रीद ली है पानी की नई बोतल… आप कब ख़रीदेंगे?

मुंबई। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनज़र इस बार दुनियाभर में प्लास्टिक के ख़िलाफ़ एलान-ए-जंग किया गया है, जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आलिया भट्ट ने इस अभियान की शुरुआत बॉलीवुड में कर दी है। #BeatPlasticPollution नाम से सोशल मीडिया में कैंपेन चलाया जा रहा है।

आलिया ने प्लास्टिक की बोतलों का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित करते हुए ट्वीट किया है- ”प्लास्टिक को हराने के लिए आज से ही स्टील या ग्लास की बोतलों का इस्तेमाल शुरू कर दीजिए। प्लास्टिक की बोतलों को नष्ट होने में 450 या इससे भी अधिक साल लग जाते हैं, तब तक ये पर्यावरण को नुक़सान पहुंचाती रहती हैं। मैंने अपने जीवन से प्लास्टिक को निकाल फेंकने की दिशा में एक क़दम बढ़ा गिया है। आशा है, आप लोग भी ये क़दम उठाएंगे।”

आलिया ने वरुण धवन, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर को यह चैलेंज लेने के लिए नॉमिनेट किया है। आलिया के चैलेंज को स्वीकार करते हुए अर्जुन ने प्लास्टिक बोतल का बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने स्टील की बोतल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ”प्लास्टिक को हराने के लिए बस एक क़दम उठाने की ज़रूरत है। मैंने प्लास्टिक बोतल को धातु की बोतल से बदल लिया है। यह सुविधाजनक और पर्यारवरण-मित्र है।” अर्जुन ने अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा को चैलेंज किया है।

दिया मिर्ज़ा ने बीट प्लास्टिक कैंपेन को फॉलो करते हुए बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकीन को अपना लिया है। दिया बताती हैं कि उन्हें पता चला कि अधिकांश सैनिटरी पैड बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है, इसलिए उन्होंने ये क़दम उठाया है।

जूही चावला ने अमिताभ बच्चन और सोनम कपूर समेत कई फ़िल्मी और क्रिकेट हस्तियों को प्लास्टिक छोड़ने के लिए चैलेंज किया है। इसे कैंपेन को असरदार बनाने के लिए जूही ने रीयूज़ेबल विकल्प के साथ सेल्फ़ी पोस्ट करने की सलाह दी है।

हॉलीवुड में प्लास्टिक प्रदूषण के ख़िलाफ़ कुछ दिन पहले से ही माहौल बनने लगा था। हॉलीवुड सुपर स्टार अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने इस कैंपेन को सपोर्ट करते हुए प्लास्टिक को पूरी तरह टर्मिनेट करने का आह्वान किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके लिखा है- ”मैं अपने घर पर प्लास्टिक की चम्मचों को नष्ट कर रहा हूं।” आर्नी ने लियोनार्दो डिकैपरियो को यह चैलेंज लेने के लिए नॉमिनेट किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस इस बार प्लास्टिक बैन की थीम को सेलीब्रेट किया जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारत को मिली है। इस थीम के तहत ही बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन कैंपन चलाया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!