Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम हमले को महिला ने दिया अंजाम

कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में अब महिलाएं एक बार फिर सक्रिय होने लगी हैं। इसकी पुष्टि मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम हमले को एक महिला ने अंजाम देकर की है। आइजी कश्मीर विजय कुमार ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि भले महिला आतंकी ने बुर्का पहन रखा था परंतु सोपोर की रहने वाली इस महिला आतंकी की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द वह पुलिस हिरासत में होगी।इस हमले के कुछ ही घंटों बाद इंटरनेट मीडिया पर हमले का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला हमला करते हुए साफ नजर आती है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, गत मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे सोपोर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ। पेट्रोल बम शिविर के बाहरी गेट के पास गिरा और एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इसके साथ वहां आग लग गई। प्रवेश द्वार पर खड़े सीआरपीएफ कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया। इस दौरान हमलावर महिला मौके से फरार होने में कामयाब रही।

कुछ देर बाद इस हमले का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दिखाया गया है एक बुर्काधारी महिला अचानक सीआरपीएफ शीविर के मुख्य द्वार से कुछ ही दूरी पर सड़क पर रुकती है। वह अपने थैले में से कुछ निकालती है, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह उसे आग लगाती है और तुरंत सीआरपीएफ शिविर की तरफ उछालती है। एक धमाका होता है और आग की लपटें नजर आती हैं। इसके साथ ही वह महिला वहां से भाग जाती है।

पहले तो पुलिस ने इस हमले की पुष्टि नहीं की परंतु इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आज बुधवार सुबह आइजी कश्मीर विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पेट्रोल बम फेंकने वाली बुर्कापोश महिला की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस बीच, आज सुबह दक्षिण कश्मीर के बेहीबाग कुलगाम में सेना की 34 आरआर का एक जवान विष्णु आज सुबह अपनी ही राइफल से अचानक निकली गोली के लगने से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपनी सर्विस राइफल साफ कर रहा था कि अचानक उसके हाथ से राइफल का ट्रिगर दब गया था। उसे सेना के 92 बेस अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!