Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देशविदेश

क्या 12 अगस्त को कोरोना वायरस के खिलाफ महीनों से जारी जंग में बड़ी जीत मिलेगी ?, सभी के जेहन में फिलहाल यही एक सवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2020, मंगलवार। दुनियाभर में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच अब कोरोना वैक्सीन पर सबकी निगाहें हैं। वैक्सीन को लेकर दुनियाभर में लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं। दुनिया के कई देशों में फिलहाल वैक्सीन का मानव ट्रायल चल रहा है। लेकिन इस बीच दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। क्या अगले दो दिनों यानि 12 अगस्त को दुनिया को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत मिलने जा रही है। सभी के जेहन में एक ही सवाल है कि क्या कोरोना वैक्सीन को लेकर कोई अच्छी खबर आएगी ?

रूस(Russia) ने दावा किया है कि वह 12 अगस्त को कोरोना वायरस की वैक्सीन को रजिस्टर करवाने जा रहा है। बीती 7 अगस्त को रूस के उप स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रूस, 12 अगस्त को अपनी पहली कोरोना वैक्सीन को रजिस्टर करवाएगा। रूस की गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट(Gamalaya Research Institute) और रक्षा मंत्रालय ने साथ मिलकर इस कोरोना वैक्सीन को विकसित किया है।

रूस ने इसके साथ ही दावा किया है कि वह अगले महीने से कोरोना की वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू कर देगा। रूस के मुताबिक, उनकी वैक्सीन ने मानव ट्रायल के तीसरे चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रूस की ओर से इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि उनकी कोरोना वैक्सीन जल्द ही बाजार में भी आ सकती है।

रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को(Mikhail Murashko) ने उम्मीद जताई है कि सितंबर महीने के अंत तक वह कोरोना वैक्सीन का प्रोडक्शन भी पूरा कर लेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आई एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था कि रूस की गामालेया इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वैक्सीन 10 अगस्त तक बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।

रूस ने इसके साथ ही कहा है कि कोरोना वैक्सीन की विकसित पहली डोज़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जाएगी। मॉस्को स्थित गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि वैक्सीन का प्रोडक्शन हो जाने के बाद सबसे पहला टीका फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को दी जा सकती है। उन्हें यह टीका प्राथमिकता के आधार पर लगाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को यह वैक्सीन दिया जाना जरूरी है क्योंकि उन्हें आगे भी संक्रमित लोग के बीच रहना है और उन्हें वैक्सीन भी लगानी है।

रूस के अलावा फिलहाल ब्रिटेन, अमेरिका, चीन और भारत कोरोना की वैक्सीन के ट्रायल में जुटे हुए हैं। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। इसके अलावा अमेरिकी का मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन, चीन की दो वैक्सीन पर भी दुनिया की नजरें टिकी हैैं। इसके अलावा भारत में, भारय बायोटेक और जाइडस कैडिला की कोरोनो वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल पर भी दुनिया की निगाहें हैं। खैर, दुनिया को कोरोना से निजात दिलाने के लिए कोई भी वैक्सीन पहले बनाए। उस वैक्सीन से पूरी दुनिया को फायदा होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!