Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

मुंबई में पत्नी ने पति पर 11 बार किया चाकू से वार फिर काटा गला

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई के नालासोपारा में एक 36 साल के शख्स की उसकी पत्नी ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने पहले कहा कि उसने आत्महत्या की है लेकिन बाद में अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतक का नाम सुनील कदम है। वह अपने माता-पिता, पत्नी और दो बेटियों के साथ नालासोपारा में रहते थे। आरोपी पत्नी का नाम प्रणाली है। उसपर भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

तुलिंज पुलिस के अनुसार जोड़े के बीच बुधवार को सुबह पांच बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद कदम सोने के लिए चला गया और प्रणाली पानी पीने के बहाने किचन में चली गई। वह बेडरुम में लौटी और कदम के पेट में 11 बार चाकू से वार किया और फिर उसका गला काट दिया। पुलिस का मानना है कि कदम की तुरंत मौत हो गई थी। इसके बाद प्रणाली लिविंग रुम में आई जहां उसके सास-ससुर और दो बेटियां सो रही थीं।

33 सास की आरोपी ने कदम के 63 साल के पिता आनंद को बताया कि सुनील ने आत्महत्या कर ली है। तुलिंज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीएस पाटिल ने कहा, ‘आनंद ने हमारे पास शिकायत दर्ज करवाई और हमने जांच शुरू कर दी। एक आदमी के लिए खुद को 11 बार पेट और गर्दन में चाकू मारना असंभव है। इसलिए हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रणाली से सवाल किए।’

प्रणाली ने पुलिस को बताया कि उसे पता चला था कि कदम के विवाहेत्तर संबंध है और उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। प्रणाली और कदम अंधेरी की एक कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते हैं। दोनों ने 2011 में प्रेम विवाह किया था और वह कदम के पिता के नालासोपारा के गाला नगर घर में रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!