Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

10 मार्च को तय होगा पंजाब में किसकी सरकार बनेगी, इससे पहले चन्नी सरकार करना चाह रही है कैबिनेट बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च, 2022, शनिवार, चंडीगढ़। पंजाब की सत्ता की चाबी किस राजनीतिक पार्टी के हाथ होगी यह आगामी दस मार्च को तय होगा, लेकिन उससे पहले मौजूदा चरणजीत सिंह चन्नी सरकार भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड सहित सूबे के कई अहम मसलों को लेकर कैबिनेट की बैठक करना चाह रही है। बैठक करने को लेकर सरकार के आलाधिकारियों की ओर से मौखिक तौर पर राज्य चुनाव विभाग से पूछा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने इस बारे में लिखित में अनुमति लेने को कहा है। अब कैबिनेट करने की मंजूरी देनी है या नहीं इस को लेकर अंतिम फैसला राज्य चुनाव विभाग की ओर से किया जाना है

कैबिनेट बैठक करने का उद्देश्य राज्य के अलग-अलग मुद्दों को लेकर चर्चा करना है। जिनमें केंद्र की ओर से पंजाब के अधिकारों को लगातार सीमित किए जाने वाले निर्णयों और फैसलों को लेकर बात की जाएगी। कैबिनेट में कुछ अहम फैसले लिए जाने की बात भी कहीं जा रही है। बैठक करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों ने पंजाब राज्य चुनाव विभाग के अधिकारियों से मौखिक तौर पर बातचीत की गई है।

सरकार के अधिकारियों की ओर से चुनाव विभाग को इस बात से अवगत करवाया गया है कि प्रदेश के लिए ये बैठक अहम है, इसलिए बैठक करने की अनुमति दी जाए। सरकार का कैबिनेट करने का उद्देश्य केंद्र की ओर से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की स्थायी सदस्यों की नियुक्ति के लिए नियमों में किए गए बदलाव पर चर्चा करना है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के दायरे को पंद्रह किलोमीटर से बढ़ाकर पचास किलोमीटर तक कर दिया जिस पर पंजाब ने खासी नाराजगी जाहिर की थी। अब बीबीएमबी में पंजाब का दायरा कम किया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे पंजाब के युवाओं को वापस लेने के साथ साथ फौरी तौर पर युवाओं को राहत न देने के मसलों को लेकर चर्चा की जानी है।

विदित रहे कि केंद्र की ओर से बीबीएमबी में स्थायी सदस्यों की नियुक्ति के नियमों में बदलाव किया गया है। चंडीगढ़ में पंजाब के अधिकारियों के कोटे में लगातार कटौती की जा रही है। जिसको लेकर भी पंजाब के लोगों में नाराजगी है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ० एस. करुणा राजू से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट की बैठक को लेकर किसी तरह से लिखित में नहीं दिया गया है। डॉ० राजू ने कहा कि मौखिक तौर पर किससे कैबिनेट बैठक बुलाने की बात हुई या मंजूरी मांगी गई ये मेरी जानकारी में नहीं है। अगर सरकार की ओर से लिखित में कुछ भेजा जाएगा तो उसके बाद ही इस मामले में वह कुछ कह सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!