Breaking News :
>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
ताज़ा खबरेंमनोरंजनस्वास्थ

‘सेफ हैंड्स’ – डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस से बचने के लिए चलाया कैंपेन

आकाश ज्ञान वाटिका। १६ मार्च, २०२० (सोमवार)। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर की वजह से वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस की वजह से कई इवेंट, अवॉर्ड फंक्शन, इंटरव्यू, शूटिंग शेड्यूल और फिल्म रिलीज कैंसल कर दिए गए हैं। विश्व संगठनों से लेकर सभी देशों की सरकार कोरोना वायरस के लिए कई कदम उठा चुकी हैं। इसी बीच, डब्ल्यूएचओ ने ‘सेफ हैंड्स’ नाम का एक अवेयरनेस कैंपेन स्टार्ट किया है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक किया जा सके।

दरअसल, डब्ल्यूएचओ ने अवेयरनेस फैलाने के लिए एक कैंपेन चलाया है, जिसका नाम है ‘सेफ हैंड्स’। इस चैलेंज में वायरस से बचने के लिए हाथ धोने का एक वीडियो शेयर करना है, जिसमें बताया गया हो कि आखिर हाथ धोने का सही तरीका क्या है। अब डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल Tedros Adhanom Ghebreyesus ने दुनियाभर के कई सेलेब्स को इसके लिए नॉमिनेट किया है।

इसी क्रम में डायरेक्टर जनरल ने दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को भी इसमें टैग किया है। साथ ही उन्होंने वीडियो शेयर करने के बाद तीन और लोगों को भी इससे जोड़ने के लिए कहा है। डायरेक्टर जनरल ने ट्विटर पर प्रिंयका और दीपिका को टैग किया है। बता दें कि कोरोना वायरस फैलने के बाद से डब्ल्यूएचओ इसकी रोकथाम के लिए कई कदम उठा चुका है और लगातार इस पर काम कर रहा है।

बता दें कि पूरी दुनिया में करीब डेढ़ लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और करीब 5600 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। वहीं, भारत की बात करें तो यहां 112 मामले सामने आ चुके हैं और दो लोगों की इस वजह से मौत भी हो चुकी है। अब भारत में भी कोरोना वायरस को रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं और भारत की अभी भी इस वायरस से जंग जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!