Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

योजनायें बनाते समय भाजपा सरकार के दृष्टि पत्र का संज्ञान अवश्य लें : लोनिवि मंत्री महाराज

महाराज ने कहा बिना अनुमति के कार्य किया तो होगी कठोर कार्यवाही

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार, देहरादून। विभागीय अधिकारी योजनायें बनाते समय भाजपा सरकार के दृष्टि पत्र का संज्ञान अवश्य लें और बिना अनुमति के कोई भी कार्य न करें। यदि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के कार्य करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने उक्त बात शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय स्थित विश्वकर्मा परिसर के सभागार में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित दिये कि योजना बनाते समय भाजपा के दृष्टि पत्र को अवश्य ध्यान में रखा जाए।उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी कार्य ना करें। यदि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के कार्य करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक में उच्च अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों कर्मचारियों के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में जो भी निर्णय लिए जाते हैं या निर्देश दिए जाते हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। दैवीय आपदा के क्षतिग्रस्त मार्ग, पूलों एवं अन्य परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मार्गो की स्वीकृति में फेज-1 तथा फेज-2 की प्रक्रिया को समाप्त किया जाए। क्योंकि इसके चलते मार्ग निर्माण में अत्यधिक विलंब हो रहा है। राज्य में सैकड़ों ऐसे मार्ग हैं जिनकी फेज-1 की स्वीकृति के पश्चात वर्षों बाद भी फेज-2 की स्वीकृति जारी नहीं हुई है। इस प्रकार फेज-1 की धनराशि व्यर्थ चली गई। उन्होंने कहा कि जिन प्रस्तावित मार्गों के निर्माण में वन भूमि नहीं आ रही है, उन मार्गों के निर्माण की एकमुश्त स्वीकृति जारी की जानी चाहिए ताकि उनका निर्माण जल्द से जल्द हो सके।

लोनिवि मंत्री महाराज ने कहा कि 15 जून तक मोटर मार्ग के किनारे नालियों का निर्माण हो जाना चाहिए और बरसात के बाद सड़क में बने गड्ढों को भरना भी तत्काल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मोटर मार्गों के डामरीकरण हॉटमिक्स से किया जाए और डामरीकरण के कार्यों की गुणवत्ता को देखने के लिए कार्यस्थल पर तकनीकी अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा कि यात्रा को सुगम, सुरक्षित बनाने के साथ साथ तेल की बचत को ध्यान में रखते हुए सड़कों का एलाइनमेंट ठीक कर वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त किया जाएं। उन्होंने संकरे रास्तों को चौड़ा करने के साथ-साथ जीर्ण क्षीर्ण निरीक्षण भवनों को सुधारने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री ने यात्रा मार्गों पर जगह जगह संकेतक (Signage) लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने निर्देश दिए थे जिन लोगों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है या बिलों का भुगतान लंबित है उनका भुगतान प्राथमिकता से किया जाए।

बैठक में अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया, अतर सिंह, संयुक्त सचिव श्याम सिंह, अनु सचिव दिनेश कुमार पुनेठा, प्रमुख अभियंता प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता अशोक कुमार, संजीव कुमार गौतम, नवीन चन्द्र जोशी, जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, रचना थपलियाल, अयाज़ अहमद, के.पी. उप्रेती, डी.के. यादव, सी.एम. पाण्डेय, अनिरुद्ध भण्डारी, राजेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, एन.एस. खोलिया, इ.अरुण कुमार गोयल और मनोज बिष्ट सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!