Breaking News :
>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
देश

टाइम मैगजीन में ‘डिवाइडर इन चीफ’ बताए जाने पर पहली बार मोदी ने कही ये बात

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी घमासान के बीच मीडिया में पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी खबरें छपी हैं, जिनसे भारतीय राजनीति और गरमा गई है। दरअसल, टाइम मैगजीन की कवर स्टोरी में पीएम नरेंद्र मोदी को ‘डिवाइडर इन चीफ’ बताया गया है। अब इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘टाइम मैगजीन विदेशी है, और लेखक खुद कह चुका है कि वह पाकिस्तान के एक राजनीतिक परिवार से आता है। यह उसकी विश्वसनीयता बताने के लिए काफी है।’

गौरतलब है कि हाल ही में टाइम मैगजीन में पाकिस्तानी लेखक आतिश तासीर की कवर स्टोरी लगी थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिवाइजर इन चीफ बताया गया था। इस लेख में आतिश ने मॉब लिंचिंग, योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने और मालेगांव ब्लास्ट केस की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट दिए जाने को लेकर सवाल उठाए थे।

इस लेख में सिर्फ पीएम मोदी पर ही निशाना नहीं साधा गया था बल्कि, विपक्ष की आलोचना करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी वार किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी टाइम मैगजीन एक स्टोरी कर चुका है, जिसका शीर्षक मोदी इज़ इंडियाज़ बेस्ट होप फॉर इकानॉमिक रिफॉर्म’ था। इसके पहले साल 2015 में टाइम ने मोदी पर ‘व्हाई मोदी मैटर्स’ टाइटल के साथ स्टोरी की थी।

इस पूरे मामले पर भाजपा ने कहा है कि टाइम मैगजीन की कवर स्टोरी को पीएम मोदी की छवि धूमिल करने वाला बताया है। भाजपा ने यह भी कहा कि कवर स्टोरी करने वाले लेखक आतिश तासीर, पत्रकार तवलीन सिंह और दिवंगत पाकिस्तानी राजनेता और उद्योगपति सलमान तासीर के बेटे हैं, जोकि पाकिस्तानी एजेंडे को लेकर चल रहे हैं। इस मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि लेखक पाकिस्तानी हैं और पाकिस्तान से इससे ज्यादा कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!