Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
फिल्म-जगत

करीना कपूर-सैफ अली खान के बेटे तैमूर को लेकर MP में मच गया बवाल, जानिए कारण ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2021, शनिवार, खंडावा। करीना कपूर और सैफ अली खान के घर जब से तैमूर का जन्म हुआ है वो फेवरेट स्टारकिड बन गए हैं। आलम ये है कि पैपराजी भी सैफीना को छोड़ तैमूर की ही फोटोज क्लिक करते हैं। सोशल मीडिया पर तो तैमूर को उनके नाम के लिए कई सालों तक ट्रोल किया जाता रहा है। तो वहीं

तैमूर कि पॉपुलैरिटी पर अब बवाल हो गया है। छोटे नवाब का नाम इस्तेमाल करने के चक्कर में एक स्कूल को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

दरअसल, तैमूर को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर बच्चे और बड़े दोनों ही हैरान रह गए हैं। मध्यप्रदेश के खंडावा के एक स्कूल में सामान्य ज्ञान की परीक्षा में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का नाम पूछा गया। इस सवाल को देखते ही छठी कक्षा के स्टूडेट्स का भी सिर चकरा गया।

प्रश्न था : करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम बताइए ?

अभिभावकों के उड़े होश 

ये प्रश्न पत्र देख कर बच्चों के अभिभावक हैरान रह गए। इस सवाल को देखकर बच्चों के माता पिता और पालक शिक्षक संघ ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की है। उनका कहना है कि यह सवाल भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इतना ही नहीं जिला शिक्षक अधिकारी ने भी इस सवाल को लेकर नोटिस जारी किया है।

अभिभावक संघ शिक्षा अधिकारी से की शिकायत 

संघ के संरक्षक डॉo अनीश अरझरे ने एचटी से कहा कि ‘स्कूल को यदि कुछ पूछना ही था तो देश के महापुरुषों या देशभक्तों के बारे में पूछते अब क्या बच्चों को भी याद रखना होगा कि फिल्म स्टार के बच्चों का नाम क्या है ?’ छात्रों से ऐतिहासिक प्रतीकों और अन्य सवाल पूछने के बजाए, उन्होंने बॉलीवुड जोड़े के बेटे का पूरा नाम पूछा जा रहा है?’

बता दें कि ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी फिल्म स्टार्स से जुड़े सवालों पर स्कूल में हंगामा हो चुका है। तैमूर वैसे भी सोशल मीडिया स्टार हैं ऐसे में उनपर सवाल पूछा जाना हैरान नहीं करता क्योंकि उनकी वायरल तस्वीरें अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!