Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
देश

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदला, बारिश संग ओले गिरने का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में न केवल दिल्ली-एनसीआर के मौसम में फिर बदलाव आएगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में झमाझम बारिश का भी अनुमान है।

अगले 24 घंटों के दौरान बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आएगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में बारिश हो सकती है।  इसी के साथ बृहस्पतिवार और अंधड़ भी चलने की संभावना जताई गई है।

झमाझम बारिश के साथ ओले गिरने का भी अनुमान

मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन के दौरान झमाझम बारिश के साथ ओले गिरने का भी अनुमान जताया है। इससे सुबह-शाम मौसम में ठंडक महसूस होगी, लेकिन न्यूनतम और अधिकतम तामपान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आ रहा है। पश्चिम यानी यूरोप से आने वाली हवाएं जो हमारे देश का मौसम कुछ समय के लिए बदल देती हैं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहलाती हैं। इसी पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलता है और बारिश होती है।

वहीं, इससे पहले बुधवार को सुबह बेहद खुशनुमां रही। बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा और नमी की मात्रा 84 फीसद रही। वहीं, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च महीने के अंत तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियत तक पहुंच जाने का अनुमान है। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ेगा और मई में ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!