Breaking News :
>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज, रोकी गई केदारनाथ एवं यमुनोत्री यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। केदारनाथ घाटी में लगातार बारिश होने के चलते आज मंगलवार को प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को रोका है। केदारनाथ व पड़ाव स्थलों में लगातार बारिश के चलते यात्रियों को सुरक्षित पड़ाव स्थलो में रोका गया है। मौसम ठीक होने पर इन्‍हें रवाना किया जाएगा। गौरीकुंड से सुबह 10:00 बजे तक 12 हज़ार से अधिक यात्री रवाना हुए।

इसी के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा भी रोक दी गई है। लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा को रोका गया है। केवल धाम से दर्शन कर वापस लौटने वाले ही श्रद्धालु जानकी चट्टी आ रहे हैं। इसके अलावा बड़े वाहनों को बड़कोट में रोका जा रहा है।

केदारनाथ घाटी में लगातार बारिश होने के चलते सोमवार को प्रशासन ने यात्रा तीन घंटे रोकी थी। मौसम खुलने पर पड़ावों पर रोके गए करीब आठ हजार श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया था। करीब पांच हजार श्रद्धालुओं को गौरीकुंड व सोनप्रयाग में रोका गया है। वहीं, धुंध के कारण केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं चार घंटे बाधित रही। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ छोड़ अन्‍य तीनों धामों में यात्रा सुचारु है। लगातार हो रही बारिश से केदारनाथ पैदल ट्रैक पर पहाड़ी से पत्‍थर गिरने के खतरे को देखते हुए फिलहाल लगभग 12 हजार यात्रियों को पड़ावों पर रोका गया।

बदरीनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारु रही। यमुनोत्री हाईवे पांच दिन बाद बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। यहां धाम तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग पर कीचड़ फैलने से तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले सुबह अलग-अलग चरण में 10 हजार यात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना किए गए। केदारनाथ के लिए हेली सेवा पर भी मौसम का असर है। इसका संचालन रोका गया है। सुबह सात ही उडान हो पाई।

सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित बदरीनाथ पहुंचेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार न्यायमूर्ति 25 मई को सात बजे हेलीकाप्टर के जरिये केदारनाथ से बदरीनाथ पहुंचेंगे। माणा के निकट गढ़वाल स्काउट मैदान में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग करेंगे और रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगे। शिविर में विधिक जागरूकता के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर में सरकारी विभागों के स्टाल लगाकर जन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!