Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 31 मई 2023, देहरादून। उत्तराखंड में प्री  मानसून शावरका दौर तेज हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों की आंख-मिचौनी के बीच वर्षा व ओलावृष्टि का क्रम बना हुआ है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया। ओले बरसने के कारण शहर के कई स्थानों पर नुकसान की सूचना है। जबकि, भारी वर्षा के कारण चौराहों में जलभराव हुआ।

उधर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन प्रदेश में भारी वर्षा-ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को दोपहर बाद दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली और बौछारें पड़ने लगीं। जिसके बाद वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी होने लगी। शहर में करीब डेढ़ घंटे से अधिक देर तक वर्षा और ओलावृष्टि हुई।

मसूरी में दोपहर बाद हुई भारी वर्षा

मसूरी में भी दोपहर बाद भारी वर्षा हुई। जबकि, चकराता और धनोल्टी के आसपास ओले गिरे। वर्षा-ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आ गई और रात को ठिठुरन महसूस की गई। मौसम के बदले मिजाज के कारण प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक कम बना हुआ है।

पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं दिन में उमस भी हो रही है। दून और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से पेड़-पौधों के साथ ही घरों व दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। ओलावृष्टि के कारण कुछ स्थानों पर कार के शीशे चटकने की भी सूचना है। हरिद्वार में अंधड़ के कारण पेड़ गिरने से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में वर्षा हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की आशंका है।

निचले इलाकों में 70 से 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्री-मानसून शावर तेज हो गए हैं। अगले एक सप्ताह तक तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

तापमान

          शहर                 अधिकतम               न्यूनतम

  • देहरादून                 33.4                    20.6
  • यूएस नगर              36.2                    22.2
  • मुक्तेश्वर                 22.2                    12.9
  • नई टिहरी               24.0                    11.4
  • मसूरी                     20.3                    11.5

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!