Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

ताजमहल के दीदार के लिए करीब डेढ़ किमी पैदल चले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया

आकाश ज्ञान वाटिका। २४ फ़रवरी, २०२०, सोमवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेहमान नवाजी के लिए ताजनगरी आतुर है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही बीस्ट में यात्रा करते हों, लेकिन ताज महल में उन्हें पैदल ही चलना पड़ेगा। वो भी कुछ कदम नहीं, बल्कि उन्हें करीब डेढ़ किमी पैदल चलना होगा। यहां गोल्फ कार्ट फोरकोर्ट तक ही आ सकती है। इसके बाद भ्रमण उन्हें पैदल ही करना होगा।

दुनिया के सातवें अजूबे और मोहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को करीब डेढ़ किमी पैदल चलना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति पूर्वी गेट से स्मारक में प्रवेश करेंगे। फोरकोर्ट पर गोल्फ कार्ट से उतरकर उन्हें रॉयल गेट, गार्डन, सेंट्रल टैंक, चमेली फर्श, मुख्य मकबरे तक पैदल ही जाना पड़ेगा। दोनों तरफ से यह दूरी 1350 मीटर है। यह उन्हें पैदल ही तय करनी होगी।

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रपति ट्रंप के पैदल चलने का एक-एक कदम का हिसाब रखा है। वह ताज में 78 सीढ़ियां चढ़ेंगे और उतरेंगे, इसका भी ब्योरा रखा गया है। इस के साथ 22.78 वर्ग मीटर का सेंट्रल टैंक और डायना सीट तक पहुंचने के लिए 7 सीढ़ियां चढ़ेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति की विजिट पूरी होने तक बंद रहेगा स्मारक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगमन को लेकर ताजमहल सोमवार दोपहर 12:30 बजे आम पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। ट्रंप की विजिट पूरा होने तक यह बंद रहेगा। इसके बाद यह मंगलवार सुबह ही खुल सकेगा।इससे पूर्व सुबह 11:30 बजे तक पूर्वी व पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो बंद हो जाएंगी।   डोनाल्ड ट्रंप सोमवार शाम 4:45 बजे अहमदाबाद से आगरा आएंगे। वह ताजनगरी में शाम 6:45 बजे तक रहेंगे। ट्रंप शाम 5:10 से शाम 6:10 बजे तक एक घंटा ताजमहल में बिताएंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ताजमहल में अन्य पर्यटकों का प्रवेश सोमवार दोपहर से ही बंद हो जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!