Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तरकाशी के पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल को स्वदेशी समाज सेवा समिति फीरोजाबाद ने दिया वृक्ष रत्न सम्मान

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 दिसम्बर 2020, फीरोजाबाद। स्वदेशी समाज सेवा समिति फीरोजाबाद यूपी के 11वें स्थापना दिवस पर पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले देश भर से 11 लोगों को सम्मानित किया गया

संत जानू बाबा डिग्री कॉलेज, फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड से धरातल पर सर्वाधिक वृक्ष उगाने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता प्रताप सिंह पोखरियाल ‘पर्यावरण प्रेमी’ को वृक्ष रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रताप सिंह पोखरियाल के अलावा संत जयकृष्ण दास, राष्ट्रीय अध्यक्ष यमुना रक्षक दल वृंदावन, उमाशंकर यादव, संस्थापक अहमदाबाद इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल अहमदाबाद, डॉo आरएन सिंह, समाजसेवी फरीदाबाद, मुकेश नादान, संस्थापक प्रकृति फाउंडेशन मेरठ, ममता नोगरैया, अध्यक्षा महिला साहित्य मंच बदायूं, रमेश गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरण प्रेरणा सिरसा, साहित्यकार एवं लेखिका आकांक्षा यादव, नंदकिशोर वर्मा, अध्यक्ष नीला जहान फाउंडेशन लखनऊ, प्रदीप सारंग, बाराबंकी, हरे कृष्ण शर्मा आजाद, अध्यक्ष वसुंधरा श्रृंगार युवा मंडल भिंड मध्यप्रदेश सहित कुल 11 लोगों को ‘वृक्ष रत्न’ से सम्मानित किया गया।

स्वंय के संसाधनों द्वारा अलग-अलग स्थलों पर 6 वनों को उगाने वाले प्रताप पोखरियाल सैकड़ों प्रजातियों के लाखों वृक्षों से धरती को हरा भरा बनाने में जुटे हैं।

उत्तरकाशी के वरुणावत पर्वत पर प्रताप सिंह पोखरियाल द्वारा तैयार श्याम स्मृति वन वाटिका व हिमालय प्लांट बैंक विद्यार्थियों व शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इन्हें पूर्व में ग्रीन इनिसियेटिव अवार्ड, ग्लोबल ग्रीन अवार्ड, तीन बार सर्वश्रेष्ठ वन पंचायत सुदृढ़ीकरण अवार्ड, वृक्ष मुनि सम्मान, उत्तराखंड भूषण अवार्ड, एन्वायरमेंटल प्रोटेक्टर अवार्ड व सैकड़ों प्रशस्ति पत्र मिल चुके हैं।

कोविड-19 वैश्विक महामारी में में हजारों लीटर गिलोय काढ़े के वितरण हेतु इन्हें प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय, मुख्य विकास अधिकारी, प्राचार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, सैनिक कल्याण विभाग सहित जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर उत्तरकाशी गौरव सम्मान द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उत्तरकाशी के विभिन्न सामाजिक संगठनों के व्यक्तियों व अन्य लोगों द्वारा प्रताप पोखरियाल को बधाईयां दी गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!