Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

आगरा में सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू, राजस्‍थान व हर‍ियाणा की सीमाएं सील

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 फरवरी 2022, आगरा। उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए आगरा से मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान व हर‍ियाणा की सीमाएं सील कर पुल‍िस वाहनों की जांच कर रही हैं। वाहन में बैठे लोगों की तलाशी भी ली जा रही है। आगरा जोन के आठ जिलों में से आगरा, मथुरा और अलीगढ़ जनपद में पहले चरण में गुरुवार को मतदान हो रहा है। इसके लिए तीनों जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी और पुलिस सभी मतदान केंद्रों पर तैनात की गई।

आगरा जनपद के बाह क्षेत्र से मध्यप्रदेश की सीमा लगी है। सैंया, शमसाबाद, इरादत नगर, जगनेर, खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी और अछनेरा क्षेत्र से राजस्थान की सीमा लगी है। फतेहपुर सीकरी में आगरा-जयपुर हाईवे पर बनाए गए चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां से वाहनों को चेकिंग के बाद ही आगरा की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। बाह क्षेत्र में मध्यप्रदेश की सीमा पर चंबल नदी में नाव से भी आवागमन होता है, इसलिए वहां भी पुलिस निगरानी को लगाई गई है। बार्डर से जुड़े लिंक रोड पर दूसरे राज्यों से आवागमन बंद है। मथुरा से लगी हरियाणा की सीमा पर भी हाईवे पर चेक पोस्ट बनाकर चेकिंग की जा रही है। अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र से हरियाणा की सीमा लगी है। यहां भी सीमा सील की गई है।

क्रिटिकल 885 और बल्नरेबिल 34 बूथ हैं। बाह और पिनाहट में संवेदनशीलता को देखते हुए सीआरपीएफ और बीएसएफ को लगाया गया है।

मतदान को लेकर 41 मिश्रित आबादी इलाकों में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। इन इलाकों में 40 पिकेट लगाई गई हैं। एक-एक पिकेट पर दो-दो पुलिसकर्मी रहेंगे।

30 अंतरराज्यीय बैरियर लगाए गए हैं, जबकि 17 अंतर जनपदीय रहेंगे। इन बैरियर पर दूसरे राज्य और जिलों से आने-जाने वालों की चेकिंग की जाएगी।

पुल‍िस बल

बीएसएफ : 15 कंपनी

सीआईएसएफ : 12 कंपनी और दो प्लाटून

सीआरपीएफ : 20 कंपनी

आईटीबीपी : 12 कंपनी

आरपीएफ : 12 कंपनी

एसएसबी : 20 कंपनी

ओडीसा सशस्त्र पुलिस : सात कंपनी

कर्नाटक सशस्त्र पुलिस : दस कंपनी

गुजरात सशस्त्र पुलिस : दस कंपनी

मध्य प्रदेश पुलिस : पांच कंपनी

पीएसी : छह कंपनी

चुनाव ड्यूटी में आई 129 कंपनी फोर्स

चुनाव में व्‍यवस्‍था

390 सेक्टर – मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर।

62 जोन – मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर।

14 – सीओ व एसडीएम

09 – एएसपी और एडीएम मोबाइल

213 – क्यूआरटी और क्लस्टर

41 – थाना मोबाइल

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!