Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, जी किशन रेड्डी, केटी रामाराव, औवैसी समेत कई दिग्गज नेताओं ने डाले वोट

आकाश ज्ञान वाटिका, १ दिसम्बर २०२०, मंगलवार। तेलंगाना में आज बहुप्रतीक्षित ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉपोर्रेशन यानी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनाव के लिए मतदान जारी है। यहां सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। यहां सुबह से लोग कतारों में वोट देने के लिए लगे हुए हैं। ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय चुनाव के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 150 वार्डो में आज 74,44,260 मतदाता नगर सेवकों के भाग्य का फैसला करेंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में 150 वार्ड हैं। मेयर का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है। कोरोना महामारी को देखते हुए बैलट पेपर से चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनावों का परिणाम चार दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

तेलंगाना में टीआरएस नेता के कविता ने ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएचएमसी) हैदराबाद में अपना वोट डाला। अपना वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हैदराबाद के लोग आएं और वोट करें। वोट देने का अधिकार होना एक विशेषाधिकार है। अगर आप वोट नहीं देते हैं, तो आपको सवाल करने का कोई अधिकार नहीं होगा।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रमा राव, केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और एआइएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने मंगलवार को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनावों में पहले घंटे में अपना वोट डाला।  तेलंगाना के हैदराबाद में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के लिए अपना वोट डाला। इस दौरान ओवैसी ने कहा कि मैं हैदराबाद के लोगों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आज अपना वोट डालें।

हैदराबाद में तेलंगाना के मंत्री और टीआरएस नेता केटी रामाराव ने  ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के लिए अपना वोट डाला है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनावों के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने अपना वोट डाला।

चुनावों की बात करें तो ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनाव में इस बार कुल 1,122 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें  टीआरएस के 150 प्रत्याशी, भाजपा के 149, कांग्रेस के 146, तेदेपा के 106, एआईएमआईएम के 51, भाकपा के 17,  माकपा के 12 और अन्य मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों के 76 और 415 निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम चार जिलों में है जिसमें हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल-मलकजगिरी और संगारेड्डी आते हैं। इसके अंतर्गत 24 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और तेलंगाना की 5 लोकसभा सीटें इस इलाके से आती हैं। यही वजह है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा, केसीऔर, कांग्रेस लेकर ओवैसी तक मैदान में साख के लिए लड़ रहे हैं।

जीएचएमसी चुनाव में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ है और यह शाम 6 बजे तक चलेंगे। इसके लिए 9,101 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। जीएचएमसी चुनाव के लिए 74,67,256 लोग अपना वोट डालने के पात्र हैं। निर्वाचक मंडल में 38,89,637 पुरुष और 35,76,941 महिलाएं एवं 678 अन्य शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!