Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्ड

विवेक ओबराय को दून से विशेष लगाव है,बार-बार आना चाहते हैं दून में

अभिनेता विवेक ओबराय को दून से विशेष लगाव है। वह दून में बार-बार आना चाहते हैं। उन्होंने दून से लगाव के कारणों का भी खुलासा किया। विवेक ओवराय द आर्यन स्कूल के 19वें वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे।

मीडिया से खास बातचीत में विवेक ओवराय ने कहा कि उन्हें दून से बहुत प्यार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने से उन्हें लगता है कि जैसे वह अपने घर आ गए। उत्तराखंड उन्हें घर जैसा लगता है। इसलिए दून से उन्हें खास प्यार है। यही कारण है कि उनका देहरादून आने को बार-बार मन करता है।

उन्होंने कहा कि वह बालाकोट स्ट्राइक पर केंद्रित बायोपिक पर काम कर रहे हैं। उनके हीरो बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान हैं।  जिन्होंने दूसरे देश में विकट परिस्थितियों में होते हुए भी देश के प्रति देशभक्ति की मिसाल पेश की। प्रताड़न के बाद भी अपने मिशन के बारे में पाक सेना को कुछ नहीं बताया।

उन्होंने कहा कि वह आर्यन स्कूल के वार्षिकोत्सव में इसलिए आए हैं क्योंकि उन्हें बच्चो से प्यार है। समारोह के दौरान बच्चो ने इतिहास थीम पर आधारित नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दी।

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर उत्तराखंड में शुरू करेंगी शक्ति प्रोजेक्ट 

2017 में मिस व‌र्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर अपना शक्ति प्रोजेक्ट उत्तराखंड में भी शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत वह महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी और मासिक धर्म के दौरान सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने बताया कि पहले 12 राज्यों में उनका यह प्रोजेक्ट चला रहा है।

मिस व‌र्ल्ड मानुषी छिल्लर द एशियन स्कूल के वार्षिकोत्सव पर शिरकत करने दून पहुंची। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों से रूबरू होते हुए उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। मानुषी ने कहा कि मिस व‌र्ल्ड बनने का एक लम्बा सफर है। यह कोई पेशा नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है, जो आपको निभानी होती है।

मानुषी ने कहा कि वह एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं, लेकिन अभी जिम्मेदारियां इतनी बढ़ गई हैं, कि पढ़ाई और कॉलेज के लिए समय निकालना मुश्किल हो चुका है। उन्होंने कहा कि कि मिस व‌र्ल्ड का खिताब मेरा नहीं पूरे देश और हरियाणा का खिताब है। लोगों के आशीर्वाद से उन्हें यह सम्मान मिला है। फिल्म इंडस्ट्री पर उन्होंने कहा कि मॉडलिंग या फिल्में करना मेरा उद्देश्य नहीं, लेकिन पिछले एक साल मैंने इस पर विचार किया है। अभी मैं इस संबंध में कुछ नहीं बोल सकती।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा ने स्कूली छात्रों को जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्कूल की वार्षिक पत्रिका ‘कलर्स’ का विमोचन भी किया गया। वहीं अल्लाहदीन नाटक की प्रस्तुति देकर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष अमरजीत सिंह जुनेजा, प्रबंध निदेशक मदनजीत सिंह जुनेजा, प्राचार्य एके दास आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!