Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
खेल-जगत

विराट कोहली को लगातार तीसरी बार चुना गया विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान और दुनियाभर के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली को एक बार फिर विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर (Wisden Leading Cricketer) चुना गया है। ऐसा तीसरी बार है जब विराट कोहली को विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर की उपाधि मिली है। साल 2016, 2017 और अब 2018 में बतौर कप्तान और बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है।

विजडन अलमानेक (Wisden Almanack) ने बुधवार, 10 अप्रैल को इसका ऐलान किया है। विराट कोहली के अलावा विजडन अलमानेक ने टैमी ब्यूमोंट, जोस बटलर, सैम कुरन, राशिद खान (Leading T20 Cricketer of the Year)  और रोरी बर्न्स को विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। वहीं, महिला क्रिकेट में टीम इंडिया की ‘फीमेल’ रन मशीन के नाम से फेमस स्मृति मंधाना को लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला है।

आपको बता दें, विराट कोहली ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल 2735 रन बनाए हैं। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 59.3 की दमदार औसत से बनाए गए 593 रन भी शामिल हैं। विराट कोहली ने 500 से ज्यादा रन केवल पांच टेस्ट मैचों में बनाए थे। वहीं, पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में विराट के बल्ले से 5 शतक भी निकले हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, विराट कोहली से पहले केवल ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन और इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर रहे जैक होब्स को तीन बार से ज्यादा  विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। सर डॉन ब्रैडमैन 10 बार और जैक होब्स 8 बार विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!