Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड

अडाणी के इन्‍वेस्‍टर्स समिट की कथित आलोचना वाला वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में इन्‍वेस्‍टर्स समिट के आयोजन और राज्‍य की आलोचना करते नजर आ रहे उद्योगपति गौतम अडाणी के हाल ही में वायरल हुए एक वीडयो के मामले में पुलिस साइबर सेल जांच कर रही है। बता जा रहा है कि वीडियो 26 सितंबर का है। जब अडानी देहरादून आए थे। यहां मुख्‍यमंत्री समेत अधिकारियों के साथ बैठक की थी। वीडियो की स्‍क्रीप्‍ट में छेड़छाड़ की गई है। वीडियो में चार जगह छेड़छाड़ की गई।

मुख्‍यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह डॉक्‍टर्ड वीडियो (वीडियो से छेड़छाड़) है। राज्‍य की छवि बिगाड़ने की साजिश की गई है। वीडियो को जांच के लिए चंडीगढ़ फोरेंसिक लैब सोमवार को भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आते ही वीडियो से छेड़छाड़ करने और इसे सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सहायक निदेशक (सूचना विभाग) रवि बाजारनिया ने एसएसपी को मामले की तहरीर दी है। एसएसपी ने मामले की जांच कैंट कोतवाली को दी है। कैंट कोतवाली के कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। वीडियो टेप को जांच के लिए फोरेंसिक लैब चंड़ीगढ़ भेजने की तैयारी की जा रही है।

उधर, एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि इस मामले में हमें तहरीर मिली है। हम मुख्‍यमंत्री कार्यालय से वीडियो का असली टेप मांग रहे हैं। टेप को सीएफएसएल (सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब) भेजा जा रहा है। यह गंभीर मामला है। यह वीडियो कहां से शुरू हुआ और किसने-किसने इसे फारवर्ड किया। यह सब जांच के दायरे में रहेगा।

सूचना विभाग ने एसएसपी सौंपी तहरीर

सीएमओ के निर्देश पर सूचना विभाग के सहायक निदेशक रवि बाजारनिया ने गुरुवार को एसएसपी दून को मामले की तहरीर सौंपी थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी। मामला सीएमओ से जुड़ा होने से इस मामले पर को भी पुलिस अधिकारी खुलकर बोलने से बचते रहे। वीडियो को चंड़ीगढ़ फोरेंसिंक लैब सोमवार को भेजा जाएगा।

प्रदेश की राजनीति में मची हलचल

यह वीडियो नौ अक्‍टूबर को सबसे पहले एक न्‍यूज वेबसाइट पर नजर आया और फिर सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इससे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई। कांग्रेस और समिट का विरोध करने वाले इस वीडियो को लेकर आक्रामक हो गए और इन्‍वेस्‍टर्स समि‍ट में सवा लाख करोड़ के इन्‍वेस्‍टमेंट के प्रस्‍ताव पाने का दावा कर रही सरकार के लिए भी यह परेशानी का सबब बन गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!