Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद नैनीताल के विभिन्न विकास खण्डों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री हेतु स्थानीय स्तर पर ग्रामीण हाट बाजार का हुआ शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, १ नवम्बर २०२०, भीमताल/नैनीताल (सूचना)। आज, रविवार 1 नवम्बर 2020 को रामलीला मैदान, ब्लॉक रोड, भीमताल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत विकास खंड भीमताल एवं जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री हेतु स्थानीय स्तर पर ग्रामीण हाट बाजार का विधिवत् शुभारंभ किया गया। आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत भीमताल के मा० अध्यक्ष श्री देवेन्द्र चनौतिया द्वारा की गई। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ० हरीश बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि श्री गजराज सिंह बिष्ट अध्यक्ष मंडी परिषद् उत्तराखण्ड उपस्थित रहे। इस अवसर पर एकता एकता स्वयं सहायता बोहराकून की ओर से शुभारंभ में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।

आजीविका मिशन योजनान्तर्गत इस प्रकार की पहल का मुख्य उद्देश्य आजीविका समूहों के उत्पादों को बिक्री हेतु स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराया जाना है। इस कार्यक्रम में विकास खंड भीमताल के 20 स्वयं सहायता समूहों एवं विकास खंड ओखलकांडा, हल्द्वानी, कोटाबाग एवं बेतालघाट के एक एक स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

आज के हाट बाजार में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों में आचार, जैम जैली, नमकीन,बड़ियाँ, हैण्डक्राफ्ट, जैविक मसाले, दालें, वर्मी कम्पोस्ट खाद, जैविक सब्जी, टोकरी, मास्क, हवाई चप्पल, बेकरी, गारमेंट, मोमबत्ती, ऊँनी उत्पादों एवं इलेक्ट्रिक सामग्री की बिक्री की गयी।
आज बिशेष तौर पर एकता स्वयं सहायता समूह सलड़ी की ओर से दीपावली की सामग्री तैयार कर प्रदर्शित की गई उद्यान विभाग की सुविधा संस्था की ओर से स्थानीय जैविक उत्पादों की स्टाल में सर्वाधिक बिक्री रू० 10,000/= की गई। आज खबर लिखे जाने तक कुल बिक्री रू० 41,000/= से अधिक की हुई।

आज के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, जिला उप परियोजना निदेशक श्रीमती संगीता आर्या, वी०डी०ओ० श्री दिनेश दिगारी, श्री रामपाल सिंह गंगोला, आशा उप्रेती, रमेश भट्ट, लीलावती पलड़िया, के०एस० सामन्त, आनंद सिंह बिष्ट, तनवीर असगर, जगदीश चन्द्र पंत, सुनीता सिंह, रमेश कनवाल, उत्तम नाथ, मोहन राम, हेमा बोरा, नवीन क्वीरा, गरिमा पंत, हरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!