Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में होगी फिल्म हसीन दिलरुबा की शूटिंग, शूटिंग के लिए हरिद्वार पहुंचे विक्रांत मैसे

इस साल की चर्चित फिल्म हसीन दिलरुबा की शूटिंग शनिवार से हरिद्वार में होगी। फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता विक्रांत मैसी अहम भूमिका में हैं। विक्रांत शूटिंग के लिए हरिद्वार पहुंच चुके हैं। तापसी के भी जल्द हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है।

फिल्म हसीन दिलरुबा के डायरेक्टर विनिल मैथ्यू कुछ दिन पूर्व ही हरिद्वार पहुंच चुके हैं। डायरेक्टर विनिल मैथ्यू इससे पहले फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ की शूटिंग कर चुके हैं। शूटिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि हरिद्वार और ऋषिकेश में करीब 80 दिन फिल्म की शूटिंग होगी।

फिल्म की यूनिट के अधिकांश सदस्य शूटिंग के लिए हरिद्वार पहुंच चुके हैं। बृहस्पतिवार को अभिनेता विक्रांत मैसी हरिद्वार आए। विक्रांत इससे पहले फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी’ की शूटिंग के लिए देहरादून और ऋषिकेश आ चुके हैं। तापसी पहली बार फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए मोदी भवन पूरी तरह तैयार है। फिल्म यूनिट के सदस्यों ने शूटिंग की पूरी तैयारी कर ली है।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका

इंस्प्रैशन ग्रुप के मयंक सिंह ने बताया कि  हरिद्वार और ऋषिकेश की विभिन्न लोकेशन में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का मौका मिलेगा। इसके लिए कुछ दिन पूर्व ही स्थानीय कलाकारों को ऑडिशन लिया गया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों का चयन किया गया।

राजा-रानी की प्रेम कहानी पर आधारित है ‘जियो लाग्यो’

प्रदेश के युवाओं को हिंदी गानों के बजाय पहाड़ी गीत अधिक पसंद आ रहें हैं। यही कारण है कि लोकगायक भी इन दिनों एक के बाद एक गीत विभिन्न माध्यमों से श्रोताओं तक पहुंचा रहें हैं। इसी के तहत गढ़वाल के कई राजा रानी की प्रेम कहानी पर आधारित गढ़वाली ऑडियो गीत ‘जियो लाग्यो’ का विमोचन किया गया।

रिस्पना स्थित एक होटल में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ने गढ़वाली गीत ‘जियो लाग्यो’ का विमोचन किया। उन्होंने ने कहा कि सरकार कलाकारों व लोक संस्कृति के प्रति वचनबद्ध है। इस दौरान पहाड़ की संस्कृति को संजोए रखने में कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।

इस गीत की रचना चंद्रवीर गायत्री ने की है। जिसमें गढ़वाल के कई राजा रानी की प्रेम कहानी को बताया गया है। गीत में बिंदिया रावत ने आवाज दी है। गीत पहाड़ी यादों को तरोताजा कर रहा है। गीत में हुड़का, मोहंग आदि लोकवाद्य यंत्रों की ध्वनि भी सुनाई देगी। चंद्रवीर गायत्री ने बताया कि जल्द ही गीत का वीडियो भी लॉन्च किया जाएगा।

संगीतकार रणजीत सिंह, रंगकर्मी मकान सिंह पटोली, अभिनेता गंभीर सिंह जायेड़ा, गायिका बिंदिया रावत, एसएन एडवाइजर की एमडी पुष्पा गायत्री, गायक चंद्रवीर गायत्री, गायक जितेंद्र पंवार, बवन पुंडीर, उफतारा के महासचिव अमर देव गोदियाल, चंद्र मोहन, भीम सिंह, रणजीत सिंह, अवतार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!