Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

मां के जन्मदिन पर विकास ने दिया तोहफा, अब घर में जल्द बजेगी शहनाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अगस्त 2022, बुधवार, लुधियाना वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल विजेता विकास ठाकुर दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बड़े फैन रहे हैं। भारत से बर्मिंघम तक की यात्रा में मूसेवाला के गीत सुनते हुए विकास आए हैं। बड़ी बात यह है कि विकास ने मूसेवाला की हत्या के 2 दिन बाद तक खाना नहीं खाया था। विकास ठाकुर ने कामवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद मूसेवाला के अंदाज में जांघ पर हाथ मारकर जश्न मनाया।

उनका कहना था कि पंजाबी थप्पी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि थी। हालांकि विकास का कहना है कि मैं कभी मूसेवाला से मिला नहीं, लेकिन उनके गीत हमेशा मेरे साथ रहेंगे। यहां आने से पहले भी मैं वही सुन रहा था। मैं हमेशा उनका बड़ा प्रशंसक रहूंगा। गाैरतलब है कि पंजाबी गायक मूसेवाला की 29 मई 2022 काे मानसा जिले में गाेलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

बेटे ने जाते समय कहा था पदक जीतकर करूंगा शादी

स्वजनाें ने बताया कि विकास कुंवारा है। कामनवेल्थ गेम्स में जाने से पहले हमने उसकी शादी कराने के बारे में कहा था। तब उसने कहा कि वह अभी शादी नहीं करेगा। पदक जीत कर आऊंगा तो शादी करूंगा। अब उसकी शादी धूमधाम से कराएंगे।

विकास की मां आशा ठाकुर ने बताया कि बेटे ने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है। उसने फोन कर मुझे बधाई भी दी और कहा था कि मां जिस दिन आपका जन्मदिन है। उसी दिन मैं मेडल जीतना चाहता हूं और आप को और देश को तोहफा देना चाहता हूं।

देश के हर घर में पैदा हो ऐसा बेटा : बृजलाल ठाकुर

पिता बृजलाल ठाकुर रेलवे में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि बेटे ने जो मान बढ़ाया है, उसे कभी भूला नहीं जा सकता। हर घर में विकास जैसा बेटा पैदा हो, जिसने हर परिस्थिति में संघर्ष कर मंजिला पाई है। हम लगातार उसका प्रदर्शन देख रहे थे। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वह मेडल जरूर जीतेगा।

विकास ठाकुर सात बार रहे हैं नेशनल चैंपियन

एयरफोर्स में वारंट अफसर के रूप में सेवाएं देने वाले विकास वर्तमान समय में एनआइएस पटियाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। वह सात बार 2013, 2014, 2015, 2016, 2018, 2019 और 2020 में नेशनल चैंपियन रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!