Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश सगठन को सुनाई अपनी व्यथा

  • भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ बोले, ‘पार्टी से बाहर हमारा भी संगठन है, हम उसमें निर्णय लेंगे’
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी बोले ‘ऑल इज वेल’

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, देहरादून। भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि उन्हें भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से पूरी उम्मीद है। उन्होंने अपना दर्द उन्हें बता दिया है। बकौल, काऊ, राष्ट्रीय स्तर से कोई निर्णय नहीं होता है तो पार्टी से बाहर हमारा भी संगठन है। हम उसमें निर्णय लेंगे। काऊ के इस बयान ने सियासत में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि काऊ ने इसे अपने परिवार का मामला बताया है। साथ ही अनिर्णय की स्थिति में उनके अलग संगठन को लेकर दिए गए बयान के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं।

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काऊ की नाराजगी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मिल बैठकर मामले को देख लिया जाएगा।

मालदेवता में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश शर्मा और भाजपा नेता के बीच कैबिनेट मंत्री डॉ० धनसिंह रावत की उपस्थिति में तीखी तकरार हो गई थी। पार्टी ने मामले की जाँच प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को सौंप दी। इसके बाद काऊ दिल्ली पहुँच गए जहाँ उन्होंने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई।

ये मेरे परिवार का मामला

  • मंगलवार को भाजपा विधायक काऊ सुभाष रोड स्थित एक होटल में स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे थे। इस दौरान मीडिया-कर्मियों ने उनकी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात को लेकर सवाल किए। काऊ ने कहा कि यह मेरे परिवार का मामला है। उन्होंने अपना दर्द राष्ट्रीय नेताओं को बता दिया है।
  • काऊ के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुलाकात की। काऊ ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन को वह बहुत दिनों से अपनी बात बता रहे हैं। जब वहाँ से कोई निर्णय नहीं हुआ तो उन्हें परिवार के सबसे बड़े संगठन नेताओं को अपनी बात कहनी पड़ी।

हम लोगों का भी एक संगठन है

  • काऊ ने कहा कि हम लोगों का भी अपना एक संगठन हैं। हम जब गए थे, तो हम साथी थे। हम उनके साथ बात करके ही इस प्रकरण पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ भी कुछ मंत्री और कुछ विधायक हैं। उनको भी मैं अपना दर्द बता चुका हूं। अब वह भी बैठ कर जो निर्णय करेंगे मैं उस निर्णय के साथ हूं। काऊ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मालदेवता में मुख्यमंत्री ने करोड़ों की घोषणा की ।

आपका दर्द क्या है, इस सवाल के जवाब में काऊ ने कहा कि पिछला चुनाव जब मैं लड़ा था, एक संगठन तब भी मेरे साथ नहीं था। बाकी चार साल आप खुद ही देख रहे हैं। पिछले छ: महीने में रोज मेरे खिलाफ मीटिंग होती है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले मैंने उमेश काऊ से बात कर ली थी। ऐसी कोई नाराजगी नहीं है। हम बैठकर मामलों को देख लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा भाजपा विधायक का बयान मैंने भी सुना। उन्होंने यही कहा कि भाजपा मेरा परिवार है। मालदेवता में जो भी हुआ, उस मामले की जाँच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!