Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा चुनाव में अनुकृति गुसाईं की टिकट की दावेदारी को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ठहराया सही

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवमंबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं की विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि यदि अनुकृति चुनाव लड़ना चाहती हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्हें अपनी दावेदारी करनी भी चाहिए। साथ ही कहा कि टिकट किसे देना है, किसे नहीं, यह तय करना भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का काम है

कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत पूर्व में कई बार आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ऩे की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए टिकट मांग सकते हैं। इसे लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अनुकृति गुसाईं की दावेदारी का समर्थन किया है।

उधर, अनुकृति ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत उनके लिए पितातुल्य हैं। यदि उन्होंने कुछ कहा है तो सोच-समझकर ही कहा होगा। अनुकृति के मुताबिक जब वह मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल चुनी गईं थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका भव्य स्वागत किया था। साथ ही उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर भी बनाया था।

राजनीति में आने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं अनुकृति

अनुकृति गुसाईं भी राजनीति में आने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा था, ‘लैंसडौन की बेटी हूं। अगर वहां की जनता, महिलाएं और पार्टी चाहेगी तो मैं जरूर चुनाव लडूंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा हैं तो मैं समझती हूं कि अधिक से अधिक युवाओं को आगे आना चाहिए।’ अनुकृति गुसाईं ने ये भी कहा था कि बड़ी संख्या में लैंसडौन की महिलाएं उनसे जुड़ी हुई हैं। कई बार महिलाओं की समस्याएं सुनकर लगता है कि यदि उन्हें यहां का नेतृत्व करने का मौका मिले तो इन्हें हल करने का प्रयास करेंगी। अभी भी वहां महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अनुकृति ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र की महिलाएं रोजगार से जुड़ें और स्वावलंबी बनें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!