Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने स्वयं अपने हाथों से जरुरतमंदों को राशन-किट किये वितरित

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020, देहरादून। आज श्यामपुर ऋषिकेश के प्राथमिक स्कूल में आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने शिरकत की एवं स्वयं अपने हाथों से जरुरतमंदों को राशन-किट वितरित किये।

[box type=”shadow” ]इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कार्यक्रम में हुई सभी मातृ-शक्ति व बहनों क़ा हार्दिक अभिनंदन किया व आभार प्रकट किया तथा भारतीय सेना में दी गयी सेवाओं के लिए सभी वीर जवानों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की प्रदेश संयोजिका श्रीमती हनी पाठक का अपनी विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया एवं उन्हें एक प्रखर वक्ता बताया।

 [/box]

माननीय विधानसभा अध्यक्ष इस अवसर पर आए हुए सभी लोगों कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि अभी कोरोना का संकट टला नहीं है। कोरोना संक्रमण से खुद को एवं दूसरों भी बचाने हेतु सामाजिक दूरी बनाये रखना, मास्क पहनना एवं हाथों को धोते रहना, बार बार सेनिटाइज़ करते रहना, इन सभी सावधानियों को हम सब को बरतना अति आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान भी माननीय विधानसभा अध्यक्ष लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अनुरोध करते रहे।

[box type=”shadow” ]आज के इस कार्यक्रम में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की प्रदेश संयोजिका श्रीमती हनी पाठक भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर श्रीमती हनी पाठक ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “मूझे भी उनकी (विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल) विधानसभा में राशन वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने क़ा व अपने हाथों से राशन-किट वितरण करने क़ा सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं माननीय अध्यक्षजी क़ा, स्कूल के सभी अध्यापक, मण्डल अध्यक्ष, स्थानीय पार्षद व सभी भाजपा कार्यकताओं क़ा तहे दिल से हार्दिक आभार व धन्यवाद प्रकट करती हूँ।”[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!